अरसनारा में 18 एवं 19 जनवरी को दो दिवसीय सत्संग समारोह आयोजित

पाटन : पाटन विधानसभा के ग्राम अरसनारा में सत्संग समिति के तत्वाधान में प्रतिवर्ष सत्संग का आयोजन होता है, इसी परिपेक्ष्य में दो दिवसीय सत्संग समारोह का आयोजन समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से सत्संग समिति अरसनारा के तत्वाधान में आयोजित है।कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु समस्त भक्तजनों एवं मातृशक्तियों से उपस्थित होने अपील किया है।

उक्त जानकारी ग्राम के सरपंच एवं समिति के सचिव हरिशंकर साहू ने जानकारी दिया कि संत शिरोमणि सद्गुरू कबीर साहेब जी के अमृत वचन एवं संदेश को जन मानस तक पहुंचाने परमपूज्य संत श्री निष्ठा साहेब जी , श्री सद्गुरु कबीर आध्यात्म संस्थान मुंजापुर ,मसौली (बाराबंकी) उत्तरप्रदेश से अपने संत मंडली सहित पावन उपस्थिति प्रदान कर रहे हैं ।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

दो दिवसीय सत्संग समारोह दिनांक 18 एवं 19 जनवरी 2025, शनिवार एवं रविवार को आयोजित है। जिसमें दोनों दिवस दो सत्र मे भजन एवं प्रवचन होगा। प्रथम सत्र सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक एवं द्वितीय सत्र दोपहर 3.00 बजे से शायं 5.30 बजे तक आयोजित है। अतः उक्त आयोजन में सत्संग प्रेमी भक्तजन एवं भक्तिमयी मातृ शक्तियों से निवेदन है कि अपनी पावन उपस्थिति प्रदान कर संत दर्शन एवं सत्संग का लाभ लेकर अपने जीवन को धन्य बनावें।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर की आत्म H त्या

बिग ब्रेकिंग तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर आत्म Hत्या कर लिया , पाटन (मुकेश सेन)। पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरीघाट के...

स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़

* स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़... * छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति ने परिजनों...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है