वार्ड बैठकों में योगेश निक्की भाले को भाजपा से अध्यक्ष प्रत्याशी बनाने की मांग कर रहे जनता, एक स्वर में कहा खिलेगा कमल

पाटन 17 जनवरी : नगरीय निकाय चुनाव के लिए आरक्षण होते ही राजीनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। चुनाव लड़ने के लिए लगातार दावेदार जनता और नेताओं से सम्पर्क कर रहे है। प्रदेश के सबसे हॉट सीट कहे जाने वाले नगर पंचायत पाटन चुनाव में भाजपा के वार्ड स्तर पर बैठकों का दौर शुरु हो गया है। नगर पंचायत चुनाव के प्रभारी श्री दिलीप साहू जी, मंडल अध्यक्ष रानी बंछोर जी, निर्वातामान मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू जी, महामंत्री अखिलेश मिश्रा जी, हरिशंकर साहू जी, नेता प्रतिपक्ष निक्की भाले जी के गरिमामयी उपस्थिति में वार्ड क्रमांक 12, 13, 14 सहित अन्य वार्डो में बैठक सम्पन्न हो गया है।

भाजपा पदाधिकारीयों के सामने वार्ड क्रमांक 12,13,14 के नागरिकों ने एक स्वर में भाजपा से नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी के रुप में योगेश निक्की भाले का नाम लिया है। बता दे योगेश निक्की भाले वर्तमान में नगर पंचायत पाटन के नेता प्रतिपक्ष है और पुरे पाटन नगर पंचायत के एक मात्र भाजपा पार्षद है। कांग्रेस शासनकाल में योगेश निक्की भाले ने नेता प्रतिपक्ष के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और लगातार कांग्रेस के नगर और प्रदेश सरकार को को घेरा है। इस लिए योगेश निक्की भाले की लोकप्रियता में नगर में काफ़ी बढ़ी है। नगर पंचायत पाटन के पाटन, अखरा, अटारी और खोरपा में भी योगेश निक्की भाले की अच्छी पकड़ है और युवाओं के बीच लोकप्रिय भी है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

प्रधानमंत्री की बयानबाजी पर दो बार के पार्षद एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष लीलाधर वर्मा का तीखा पलटवार

प्रधानमंत्री की बयानबाजी पर दो बार के पार्षद एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष लीलाधर वर्मा का तीखा पलटवार पाटन। देश के प्रधानमंत्री को लेकर चल रही...

13 नवंबर को घुघुवा(क) में ‘गंवई संगम’ का भव्य आयोजन

13 नवंबर को घुघुवा(क) में ‘गंवई संगम’ का भव्य आयोजन... नौका विहार, लेजर शो, महाआरती और रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम लोक छाया आकर्षण का केंद्र रहेंगे... पाटन।...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है