भूपेश बघेल के शासन काल में परसदा में हुआ करोड़ों के विकास/ डिकेंद्र साहू

कुम्हारी 16 जनवरी : नगर पालिका परिषद कुम्हारी क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 13 परसदा बस्ती एवं कॉलोनी के तरफ से पार्षद पद के दावेदारी डिकेंद्र साहू के द्वारा की जा रही है।

वार्ड क्रमांक 13 से पार्षद प्रत्याशी के प्रबल दावेदार के रूप डिकेंद्र साहू ने मीडिया से जानकारी शेयर करते हुए कहां की 15 साल भाजपा के डॉक्टर रमन सिंह के सरकार में परसदा को उपेक्षित रखा। नगर पालिका के अंतर्गत आने वाले इस गांव ग्राम पंचायत से भी बत्तर रहता था। जिसे भूपेश सरकार के शासनकाल में करोड़ों के विकास कार्य करके गांव को स्वच्छ और सुंदर बना दिया गया। जो कांग्रेस के शासनकाल में ही संभव हो सका।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

ग्राम परसदा में सर्व सुविधा युक्त राजीव भवन, शिक्षा के क्षेत्र में हाई स्कूल का निर्माण, सामाजिक एकता को पहचान देने के लिए साहू सदन, यादव भवन, आदिवासी भवन साथ ही ग्राम के हृदय स्थल बाजार चौक में पेवर ब्लॉक लगाकर ऐतिहासिक कार्य करने का काम कांग्रेस के भूपेश बघेल के सरकार ने किया है। जिसका भारी समर्थन आज मुझे पार्षद प्रत्याशी बनाने के लिए मिल रहा है।

श्री साहू ने आगे भाजपा कार्यकर्ता पर तंज कसते हुए कहा कि सत्ता परिवर्तन के साल भर बीत जाने के बाद भी भाजपा सरकार के द्वारा ग्राम परसदा में विकास के एक ईंट भी नहीं रख पाई है। आज भाजपा के शासनकाल में ग्राम परसदा पीछे की ओर चला जा रहा है। यदि कांग्रेस के स्थानीय सरकार नगर पालिका में बैठती है तो पुन: परसदा वार्ड क्रमांक 13 का समुचित विकास होगा जिसके लिए हम संकल्पित हैं।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

प्रधानमंत्री की बयानबाजी पर दो बार के पार्षद एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष लीलाधर वर्मा का तीखा पलटवार

प्रधानमंत्री की बयानबाजी पर दो बार के पार्षद एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष लीलाधर वर्मा का तीखा पलटवार पाटन। देश के प्रधानमंत्री को लेकर चल रही...

13 नवंबर को घुघुवा(क) में ‘गंवई संगम’ का भव्य आयोजन

13 नवंबर को घुघुवा(क) में ‘गंवई संगम’ का भव्य आयोजन... नौका विहार, लेजर शो, महाआरती और रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम लोक छाया आकर्षण का केंद्र रहेंगे... पाटन।...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है