मुख्यमंत्री साय का पुतला जलाने में सफल रहे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता

विज्ञापन

अम्लेश्वर 14 जनवरी : नगर पालिका अम्लेश्वर के कांग्रेस कार्यकर्ताओ के द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन के तत्वधान में आज 14 जनवरी 2025 को अमलेश्वर थाना के सामने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पुतला दहन किया गया ।

आपको बता दे कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र वर्मा ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष संजय यदु, जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष उमेश साहू, दुर्ग जिला युवा कांग्रेस महामंत्री अमृत सिंह राजपूत,अनिल चंद्राकर, तरुण बिजौरा, महेंद्र साहू,संतोषी तिवारी,शीतल सोनकर,खिलेश्वर चक्रधारी सहित अन्य पूर्व पार्षद गण की उपस्थिति में अमलेश्वर थाना के सामने सड़क में आकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओ के द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाए।

 फेसबुक से जुड़े 

कांग्रेसियों का कहना है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के PR टीम के माध्यम से स्वयं को “प्रभु राम” घोषित किया गया साथ ही प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं एवं महिला नेताओं राक्षस रूप में प्रदर्शित किया गया है जो अनुचित है। करके छत्तीसगढ़ के विष्णु देव सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही ओबीसी आरक्षण लागू किया जाए जिला पंचायत मांग को लेकर भाजपा मुर्दाबाद के नारा लगाते रहे।

वही युवा नेता धर्मेंद्र साहू पूर्व पार्षद ने अपने वाहन में रखें मुख्यमंत्री के पुतले को मिट्टी तेल डालकर आग लगा दिया।  जंहा उपस्थित पुलिस बल द्वारा तत्काल पानी डालकर बुझाया गया। तैनात पुलिस बल से आंख मिचौली कर कांग्रेस कार्यकर्ता सीएम का पुतला जलाने में सफल रहे। मौके पर नगर के कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

विज्ञापन 

पूर्व सीएम भूपेश बघेल को दीपावली की शुभकामनाएं देने पहुँचे युवा नेता मोनू साहू

पूर्व सीएम भूपेश बघेल को दीपावली की शुभकामनाएं देने पहुँचे युवा नेता मोनू मोरध्वज साहू अमलेश्वर/पाटन (संतोष देवांगन): दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के...

प्रणव शर्मा ने दी क्षेत्रवासियों को दीपावली की बधाई, कि सुख-समृद्धि की कामना

प्रणव शर्मा ने क्षेत्रवासियों को दी दीपावली की बधाई, लक्ष्मीनारायण एवं कुबेर से की सुख-समृद्धि की प्रार्थना पाटन: क्षेत्र के लोकप्रिय युवा भाजपा नेता एवं...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है