लोधी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने दी बधाई, जताया भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार

Advertisement

पाटन 07 जनवरी :  दुर्ग जिला अध्यक्ष के रूप में भाजपा संगठन ने इस बार लोधी समाज को भी प्रतिनिधित्व का अवसर दिया है। समाज के होनहार ऊर्जावान नेता सुरेंद्र कौशिक को दुर्ग जिला भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया है। इस नियुक्ति से लोधी समाज में हर्ष है।

समाज के युवा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश सिंगौर ने समाज के अन्य वरिष्ठजनों के साथ आज नव नियुक्त भाजपा के जिला अध्यक्ष से मुलाकात कर बधाई भी दी।

 फेसबुक से जुड़े 

भारतीय जनता पार्टी दुर्ग जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक से दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में मुलाकात कर बधाई देने वाले लोधी समाज के प्रतिनिधि मंडल में सुरेश सिगौर युवा प्रदेश अध्यक्ष लोधी समाज छत्तीसगढ़, बनऊ सिंह वर्मा जिला अध्यक्ष लोधी समाज दुर्ग, रमेश पटेल पूर्व प्रदेश महामंत्री लोधी समाज छत्तीसगढ़ ,मुंगेशवर वर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष लोधी समाज राधेलाल वर्मा किसान मोर्चा महामंत्री, कोमल जंघेल अध्यक्ष सुखारी रौंदा, देवनाथ, दिनेश अध्यक्ष सोसाइटी, हरि रोहित राजपूत पूर्व मंडल अध्यक्ष, मलखान सिंग लोधी शामिल है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है