पाहंदा (अ) मे मड़ाई कार्यक्रम के दौरान,रात्रि में युवक की हत्या की आशंका,गांव में दहसत का माहौल

Advertisement

अमलेश्वर 25 दिसंबर : अमलेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत 24 दिसंबर को ग्राम पाहंदा (अ )में गुरु घासीदास जयंती एवं मड़ाई मेला कार्यक्रम का आयोजन होने से रात्रि कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम बाजार चौक में हो रहा था। वही रात्रि में उचित मूल्य की दुकान के सामने उमेश यदु पिता पवन यदु उम्र लगभग 17 वर्ष घायल अवस्था में खून से लथपथ पढ़ा हुआ था जिसे शासकीय अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झीट मैं भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर द्वारा मृत्यु होना बताया गया। ग्रामीणों द्वारा मृत्यु का कारण हत्या के आशंका बताया जा रहा है। मृत युवक के शरीर पर बड़े बड़े जख्म दिखाई दे रहा है। थाना अमलेश्वर के द्वारा मौके का निरीक्षण कर पास के आंगनबाड़ी में लगे सी सी कैमरे की जांच पड़ताल किया जा रहा है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मृत्यु का कारण पता चलने की बात कह रही है।
वही घटना की जानकारी मिलने पर जनपद सदस्य डॉ घनश्याम कौशिक भी मौके पर पहुंचे हुए थे और इस तरह के घटना की निंदा की है।ग्राम पंचायत के उपसरपंच सुरेंद्र साहू भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है 17 वर्ष की युवक की मौत से ग्रामीण सदमे में है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है