मॉर्निंग क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन,महाकाल वॉरियर्स की टीम बने विजेता

अमलेश्वर 23 दिसंबर :  नगर पालिका अमलेश्वर में मॉर्निंग क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में  23 दिसंबर को क्षेत्र की दो नामी टीम महाकाल वारियर्स और सूर्या इलेवन के मध्य खिताबी मुक़ाबला खेला गया। जिसमें सूर्या इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 69 रन का लक्ष्य खड़ा किया। लक्ष्य का पीछे करते हुए महाकाल वॉरियर्स की टीम ने मात्र 7 ओवर में लक्ष्य हासिल कर खिताब पर अपना कब्जा जमाया।

फाइनल मैच में नरेश यादव को मैन आफ़ द मैच से सम्मानित किया गया। इस टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मोहित सोनकर बेस्ट बल्लेबाज और मैन ऑफ़ द सीरीज बने और नरेश यादव बेस्ट गेंदबाज़ रहे।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

इस प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल मुख्य अतिथि युवा नेता मोनू साहू (सभापति जिला पंचायत सदस्य दुर्ग) द्वारा विजेता टीम महाकाल वारियर्स के कप्तान डुमेन्द्र साहू को विजेता ट्रॉफी और इनामी राशि से सम्मानित किया।

साथ ही इस कार्यकम में महेंद्र साहू जी (वरिष्ठ कांग्रेस नेता),राजू सोनकर जी , तुलसी साहू जी ,अमृत सिंह राजपूत जी एवं समस्त मॉर्निंग क्लब के सदस्य ईश्वर सुरेश टिकेश विष्णु योगेश जयदीप और सभी सदस्य उपस्थित रहे।

मोनू साहू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि खिलाड़ी को हमेशा खेल भाव से खेलना चाहिए हार जीत का तो पहिया तो चलता ही रहता है।इस तरह के आयोजन से नगर और क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपना प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करता है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

प्रधानमंत्री की बयानबाजी पर दो बार के पार्षद एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष लीलाधर वर्मा का तीखा पलटवार

प्रधानमंत्री की बयानबाजी पर दो बार के पार्षद एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष लीलाधर वर्मा का तीखा पलटवार पाटन। देश के प्रधानमंत्री को लेकर चल रही...

13 नवंबर को घुघुवा(क) में ‘गंवई संगम’ का भव्य आयोजन

13 नवंबर को घुघुवा(क) में ‘गंवई संगम’ का भव्य आयोजन... नौका विहार, लेजर शो, महाआरती और रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम लोक छाया आकर्षण का केंद्र रहेंगे... पाटन।...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है