19 दिसम्बर को नगरीय निकायों के वार्डों का आरक्षण,निकायवार समय निर्धारित

दुर्ग, 18 दिसम्बर 2024/ जिले के नगरीय निकायों के वार्डों का आरक्षण 19 दिसम्बर 2024 को अपरान्ह 4.00 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में किया जाएगा। विहित अधिकारी कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने निकायवार वार्ड आरक्षण हेतु समय निर्धारित किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिक निगम दुर्ग अपरान्ह 4.00 बजे से 4.30 बजे तक, नगर पालिका परिषद कुम्हारी अपरान्ह 4.30 बजे से 4.45 बजे तक, नगर पालिका परिषद अमलेश्वर अपरान्ह 4.45 बजे से 5.00 बजे तक, नगर पालिका परिषद अहिवारा अपरान्ह 5.00 बजे से 5.15 बजे तक निर्धारित है। इसी प्रकार नगर पंचायत पाटन अपरान्ह 5.15 बजे से 5.30 बजे तक, नगर पंचायत उतई शाम 5.30 बजे से 5.45 बजे तक तथा नगर पंचायत धमधा शाम 5.45 बजे से 6.00 बजे तक का समय निर्धारित है। नगरीय निकायों के वार्ड आरक्षण के दौरान आम नागरिक उपस्थित रह सकते है।

विज्ञापन 

हरीशचंद निर्मल के सेवानिवृत्त होने पर नगर पंचायत पाटन ने दी बिदाई

पाटन : आज नगर पंचायत पाटन में बिदाई समारोह का आयोजन किया गया, बतादें कि नगर पंचायत में हरीशचंद निर्मल ने अपनी 33 साल...

नगर पंचायत पाटन में मनाया पुण्यश्लोक राजमाता देवी अहिल्याबाई होलकर जयंती

पाटन : पुण्यश्योक देवी अहिल्याबाई होलकर की 300 वी जयंती के उपलक्ष्य में 28-05-2025 को "स्वच्छता अभियान" के तहत सर्वप्रथम पाटन नगर के  "ओग्गर...
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है