जिले में 2,17,901.68 में. टन धान खरीदी,उपार्जन केंद्रों से धान का उठाव शुरू, 2,9,54 में. टन धान का हुआ उठाव

Advertisement

दुर्ग, 14 दिसम्बर / जिले में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में शासन की धान खरीदी नीतियों के अनुरूप सुसंगत ढंग से किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। जिले के 87 सहकारी समितियों के 102 उपार्जन केन्द्रों पर धान खरीदी चल रही है। जिले के पंजीकृत 1,14,777 किसानों में से अब तक 47,523 किसानों से 2,17,901.68 में. टन खरीदी की गई है। उपार्जन केन्द्रों से धान का उठाव भी शुरू हो गई है। 2,954 में. टन धान का उठाव किया जा चुका है।

जिला विपणन अधिकारी श्री भौमिक बघेल से मिली जानकारी अनुसार जिले के उपार्जन केन्द्रों जहां धान खरीदी प्रभावित है, उन केंद्रों से धान के उठाव हेतु परिवहनकर्ता को 19,454 में. टन धान के उठाव के लिए डी.ओ. जारी किया गया है। साथ ही परिवहनकर्ता को तत्काल ट्रक लोडिंग के लिए निर्देशित किया गया है। आज नगपुरा, भेड़सर, ओटेबंद, तेलीगुंडरा उपार्जन केन्द्रों में गाड़ियां लगी है। इसी प्रकार कस्टम मिलरों को 16,240 में. टन का डी.ओ. जारी किया गया है। जिसमें 14 उपार्जन केन्द्रों से 2,954 में. टन धान का उठाव किया जा चुका है।

 फेसबुक से जुड़े 

वही पाटन विधानसभा क्षेत्र के सेवा सहकारी समिति धान खरीदी केंद्र सांतरा के प्राधिकृत अध्यक्ष राजू चंद्राकर ने मीडिया को जानकारी शेयर करते हुए कहा कि आज भी स्थिति जस के तस बनी हुई है। हमारे खरीदी केंद्र से धान का उठाव डी ओ कटने के बाद भी नही हो रही है। 04 दिन से खरीदी बंद है। अधिकारी को अवगत कराने के बाद भी परिवहन नहीं हो रहा है।

वही इस विषय में एसडीएम पाटन  से पाटन के गोठ रिपोर्टर करन साहू ने जानकारी लिया तो कहा कि सेवा सहकारी समिति सांतरा के लिए भी डी ओ कटा है शीघ्र उठाव होगा गाड़ी नहीं लगी है तो जानकारी लेता हूं।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है