इंतजार हुआ खत्म दुर्ग सांसद विजय बघेल करेंगे बहु चर्चित स्टेडियम का लोकार्पण

Advertisement

रानीतराई 06 दिसंबर:  दुर्ग लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत पाटन विधानसभा में आने वाले ग्राम पंचायत रानीतराई में सम्मान समारोह और लोकार्पण एवं भूमि पूजन का कार्यक्रम 08 दिसंबर को आयोजित किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सेवा सहकारी समिति दक्षिण पाटन के मनोनीत प्राधिकृत अध्यक्षों का सामान समारोह किया जाएगा और साथ ही स्टेडियम, यादव समाज सामुदायिक भवन, कुम्हार समाज सामुदायिक भवन ,साहू समाज सामुदायिक भवन, शुक्रवारी बाजार सामुदायिक भवन, ग्रामीण हाट निर्माण सामुदायिक शौचालय निर्माण, मल जल अपशिष्ट प्रबंधन का लोकार्पण किया जाएगा वहीं पशु औषधालय, ओपन ग्रेवाटर नाली निर्माण का भी भूमि पूजा लोकप्रिय सांसद विजय बघेल के कर कमल से संपन्न होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ जागृति रामधुनी मंडली असोगा के भव्य प्रस्तुति से होगा।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हर्षा लोकमनी चंद्राकर करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विराजमान रहेंगे जितेंद्र वर्मा जिला अध्यक्ष भाजपा दुर्ग, लालेश्वर साहू मंडल अध्यक्ष दक्षिण पाटन, खेमलाल साहू मंडल अध्यक्ष मध्य पाटन, लोकमनी चंद्राकर मंडल अध्यक्ष उत्तर पाटन, राजेश चंद्राकर सांसद प्रतिनिधि होंगे। उक्त जानकारी ग्राम पंचायत के सरपंच निर्मल जैन ने सोशल मीडिया में शेयर किया है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है