ज़िप उपाध्यक्ष अशोक साहू एवं स्थानीय कांग्रेसी पहुंचे डंगनिया खरीदी केंद्र

Advertisement

पाटन 03 दिसंबर। प्रदेश/जिला कांग्रेस कमेटी निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेंटी पाटन के तत्वाधान में धान खरीदी केन्द्र चलो अभियान के तहत सेवा सहकारी समिति डंगनिया(ख)में दुर्ग जिप उपाध्यक्ष अशोक साहू,विधायक प्रतिनिधि किशोर साहू,सेक्टर प्रभारी डॉ.के.के.साहू,नरेंद्र वर्मा सरपंच प्रतिनिधि एवं कांग्रेसजन पहुंचे।

किसान पवन साहू,श्रीराम साहू ने बतलाया टोकन के लिए विगत 10 दिनों से चक्कर काट रहे लेकिन सफलता नहीं मिली।

 फेसबुक से जुड़े 

कांग्रेस नेताओं ने सोसायटी प्रभारी प्रबंधक युवराज साहू से धान खरीदी की विस्तार से जानकारी ली।
जानकारी एवं किसानो से चर्चा के बाद जिप उपाध्यक्ष अशोक साहू ने कहा कि 19 दिनों में मात्र 8980 क्विं. धान खरीदी हुई है मतलब साय सरकार की नियत पूरे धान खरीदने की नहीं है।अब आगामी 56 दिनों में 51020 क्विं.की धान खरीदी कैसे हो पाएगी।
परिवहन आज तक की स्थिति में चालू नहीं हो पाई है।टोकन व्यवस्था में सुधार नहीं है,बारदाना की भविष्य में किल्लत दिखाई पड़ रही है।

उन्होंने आगे कहा कि अन्नदाताओं के समस्याओं का समाधान नहीं होने पर कांग्रेस द्वारा सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ने का आश्वासन किसानों को दिया।
इस दौरान दिनेश साहू, लीलाधर यादव,खोरबाहरा साहू,सोहन वर्मा,मंथीर साहू,पवन साहू,महेश साहू,खोमन ठाकुर,यानेंद्र ठाकुर,वासुदेव साहू,चंद्रकांत निर्मल,गुहलेद यादव,कुमार सेन,गजाधर आडिल,बलराम यादव,खूबचंद आडिल,संजय नागरची,रूपेंद्र वर्मा,पुरण ढीमर किसान सहित सोसायटी के कर्मचारी उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है