आपका धान साफ नहीं है,तो हो जाए सावधान, नहीं तो खरीदी केंद्र में करना पड़ सकता है साफ

Advertisement

पाटन 02 दिसंबर : दुर्ग जिला अंतर्गत आने वाले वृताकार सेवा सरकारी समिति तेलीगुंडरा पाटन में धान खरीदी केंद्र में सुचारू रूप से खरीदी की जा रही है। जिसमें समिति के द्वारा धान को साफ सफाई भी कराई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार जिस किसान का धाम साफ सुधरा नहीं है मिट्टी युक्त है, उस किसानों को साफ करके लाने को कहा जा रहा है। कई किसान खरीदी केंद्र में ही धान की सफाई कर रहे हैं।

समिति प्रबंधक सुनील वर्मा ने जानकारी देते हुए कहा की किसानों से अपील है कि साफ सुथरा धान ही खरीदी केंद्र तक लेकर आए। ताकि किसी भी किसान को असुविधा न हो। जिस किसान का धान खराब रहता है उसे साफ करने के लिए कहा जाता है हालांकि खरीदी केंद्र में साफ करने की कोई नियम नहीं है। लेकिन किसानों को परेशानी ना हो करके यहीं पर साफ सफाई कर रहे हैं। उन्होंने आगे जानकारी देते हुए कहा कि जितनी कुंटल धान की खरीदी करनी है। उतने हिसाब से ऑनलाइन टोकन किसान लेकर आ रहे हैं और उसके साथ से खरीदी की जा रही है ऑफलाइन में भी टोकन जारी कर रहे हैं। जिसका लाभ किसान ले रहे हैं। लेकिन धान का उठाव खरीदी केंद्र से अभी नहीं हो रहा है 14 नवंबर से खरीदी शुरू हो गई है और धान खरीदी केंद्र से एक बोरी उठाव नहीं हो पाई है जिससे आने वाले समय में खरीदी बंद होने की स्थिति निर्मित हो गई है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है