त्रि स्तरी पंचायत चुनाव: पाटन विधान सभा क्षेत्र जिला पंचायत के संभावित प्रत्याशियों के नाम

Advertisement

पाटन 29 नवंबर : पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले चार जिला पंचायत क्षेत्र में पिछले पंचवर्षीय त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में तत्कालीन मुख्यमंत्री के क्षेत्र होने के बावजूद भी दो क्षेत्र क्रमांक में कांग्रेस और दो क्षेत्र क्रमांक में बीजेपी ने जीत हासिल की थी। जिसमें जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 में अशोक साहू 11 में दुर्गा कमलेश नेताम कांग्रेस पार्टी के उम्दीवार के रूप में जीत हासिल किया था। वही क्षेत्र क्रमांक 09 में हर्षा लोकमनी चंद्राकर और 10 में मोनू साहू जीत हासिल की थी लेकिन बीच में मोनू साहू ने कांग्रेस प्रवेश कर कांग्रेस की सीट बढ़ाकर तीन कर दिया।अब देखना यह है कि क्षेत्र क्रमांक 12 से फिर से अशोक साहू और नारद साहू मैदान में होंगे। क्योंकि लगातार छाया जिला पंचायत सदस्य के रूप में कार्य करते नजर आ रहे है युवा भाजपा नेता नारद साहू या फिर कोई और नया चेहरा मैदान में होंगे, यह अभी चर्चा का विषय बना हुआ है। वही क्षेत्र क्रमांक 11 की बात करें तो यहां आरक्षित सीट से दुर्गा कमलेश नेताम ने जीत हासिल किया था, वही अरुणा ठाकुर को हार का सामना करना पड़ा।

उसके बाद क्षेत्र क्रमांक 09 का आता है जहां से भाजपा नेत्री पूर्व जनपद पंचायत पाटन के अध्यक्ष हर्षा लोकमनी चंद्राकर अपनी जीत हासिल की है और जयश्री वर्मा को हार का मुंह देखना पड़ा। आज भी हर्षा लोकमनी चंद्राकर अपने क्षेत्र सहित पूरे पाटन विधानसभा में मंच पर नजर आते दिखाई पड़ती है उनकी सक्रियता किसी से छुपी नहीं है। छाया जिला पंचायत सदस्य के रूप में जयश्री वर्मा की भी सक्रियता देखी जा रही है। अब हम बात करें उत्तर पाटन के क्षेत्र क्रमांक 10 मोनू साहू पूर्व भाजपा नेता जो वर्तमान में कांग्रेस के बड़े नेता और जिला पंचायत सभापति के रूप में जनहित के कार्य करते हुए उभर कर उत्तर पाटन में सामने दिख रहे हैं। जहां पर संजय यदु भी छाया जिला पंचायत के रूप में लगातार उत्तर पाटन के कार्यक्रम में शामिल होकर जनता को एहसास करते हुए नजर आते हैं। अब देखना यह है कि इस पूरे चार जिला पंचायत क्षेत्र में पाटन विधानसभा के पुराने चेहरा ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के जिला पंचायत सदस्य के उम्मीदवार बनेंगे या फिर और कोई नया चेहरा शामिल होंगे और कौन होगा नया चेहरा।

 फेसबुक से जुड़े 

क्या ये हो सकते है नया चेहरा। सबसे पहले दक्षिण पाटन का देखिए क्षेत्र क्रमांक 11 और 12 के नया चेहरा भाजपा से,महिला मोर्चा के जिला चंद्रिका साहू, तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष दिनेश कुमार साहू, डॉ हिमाचल साहू,धनराज साहू, निर्मल जैन,अजय बघेल वही कांग्रेस से पाटन राज प्रधान युगल किशोर आडिल, निषाद समाज के तहसील अध्यक्ष देवकुमार निषाद, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, रूपेंद्र शुक्ला, जय प्रकाश चंद्राकर।

मध्य और उत्तर पाटन पाटन से भाजपा खेमलाल साहू दिव्या कलिहारी,सुरेंद्र साहू,राजेश चंद्राकर,प्रणव शर्मा,राजू साहू, कांग्रेस से संतोषी तिवारी, किरण चंद्राकर,मनोज साहू अर्चना यादव हो सकते है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

बघेरा की पिंकी यादव और “महतारी वंदन योजना”

* बघेरा के पिंकी यादव की "सफलता की कहानी"... * ’राहत की किश्त’ बनी महतारी वंदन योजना की राशि... दुर्ग:  छत्तीसगढ़ सरकार की ’महतारी वंदन योजना’...

मां कर्मा की 1010वीं जयंती व सामूहिक विवाह को लेकर साहू समाज की बैठक संपन्न, 25-26 अप्रैल को भरर में होगा आयोजन

* भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती व सामूहिक विवाह को लेकर साहू समाज की बैठक, 25-26 अप्रैल को भरर में होगा आयोजन... * भरर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है