तहसील साहू संघ पाटन के कार्यकारिणी बैठक संपन्न,12 जनवरी को होगा युवा सम्मेलन

Advertisement

पाटन 17 नवंबर : तहसील साहू संघ पाटन के तत्वाधान में 12 जनवरी को युवा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। आपको बता दे तहसील साहू संघ पाटन के द्वारा 16 नवंबर को कार्यकारिणी की बैठक आयोजित किया गया था। जहां युवा प्रकोष्ठ के द्वारा 12 जनवरी को युवा महोत्सव स्वामी विवेकानंद की जयंती के शुभ अवसर पर मनाने का निर्णय लिया गया।

तहसील साहू संघ पाटन के युवा प्रकोष्ठ संयोजक गोपेश कुमार साहू ने मीडिया से जानकारी शेयर करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जयंती के शुभ अवसर पर तहसील साहू संघ के युवा प्रकोष्ठ के तत्वाधान में युवा महोत्सव सम्मेलन का आयोजन किया जाता है। जिसका तीसरा वर्ष का आयोजन 12 जनवरी 2025 को किया जाएगा जिसकी प्रारंभिक जानकारी बैठक में दी गई।
कार्यक्रम में युवाओं को जागरूक करने के लिए युवाओं को मुख्य धारा से जोड़कर काम कार्य करने के लिए एवं करियर के गाइडलाइन के लिए समाज के उत्कृष्ट व्यक्तियों के द्वारा संबोधन किया जाएगा, साथ ही कैरियर को लेकर जानकारी देने के लिए समाज की बुद्धिजीवों को आमंत्रण किया जाएगा।

 फेसबुक से जुड़े 

बैठक में प्रमुख रूप से अध्यक्ष दिनेश कुमार साहू ,कार्यकारिणी अध्यक्ष लालेश्वर साहू, महासचिव खेमलाल साहू, पूर्व अध्यक्ष अश्वनी साहू , पूर्व अध्यक्ष गंगादीन साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू,उपाध्यक्ष सरिता साहू , डॉ गुलाब साहू, कोषाध्यक्ष देवनारायण साहू, मीडिया प्रभारी किशन हिरवानी, हरिशंकर साहू, रवि शंकर साहू, टेस राम साहू, सह युवा संयोजक सुरेंद्र साहू, महिला संयोजिका कमलेश्वरी साहू, परिक्षेत्र युवा संयोजक राजू साहू, कार्यालय प्रभारी बलराम साहू, डॉ सुरेश साहू, सालिक राम साहू , नारायण साहू,पाटन के गोठ रिपोर्टर करन साहू सहित सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है