अवैध धान बिक्री पर अंकुश लगाने निगरानी समिति गठित पहले दिन 22 क्विंटल अवैध धान जप्त,खरीदी पर प्रशासन की पैनी नजर

Advertisement

दुर्ग, 15 नवम्बर / खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य 14 नवम्बर 2024 से प्रारंभ हो गई है। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मागदर्शन में उपार्जन के दौरान अन्य राज्य से धान की आवक कोचियों/बिचौलियों/अन्य अवांछित व्यक्तियों द्वारा किसानों के खाते में धान बेचने के प्रयासों की रोकथाम हेतु जिला एवं विकासखंड स्तर पर निगरानी समिति का गठन किया गया है।

कलेक्टर सुश्री चौधरी के निर्देश पर निगरानी सामिति द्वारा 14 नवम्बर 2024 को धान व्यापारी/कोचियों की जांच के दौरान छोटूलाल देवांगन पिता स्व. फिरन लाल देवांगन निवासी पाटन से 10 क्विंटल तथा लाभचंद जैन पिता परसमल जैन निवासी ग्राम सेलूद से 12 क्विंटल धान की जप्ती मंडी अधिनियम 1972 के अंतर्गत की गई है। धान उपार्जन अवधि में धान के अवैध परिवहन एवं विक्रय को रोकने के लिए निगरानी समिति द्वारा उपरोक्तानुसार जांच नियमित रूप से की जाएगी।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है