पद्मश्री फुलबासन बाई यादव का दुर्ग पाटन क्षेत्र के घुघुवा गांव में नशे के खिलाफ युद्ध का आह्वान

Advertisement

पाटन 08 नवंबर। आज पद्मश्री फुलबासन बाई यादव पाटन क्षेत्र के ग्राम घुघुवा(क) में आस-पास के ग्राम लोहरसी, तर्रा, सावनी, राखी, रवेली, बेंदरी, घुघुवा और पचपेड़ी गांव की महिला स्व सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं की बैठक लेकर गांव मे नशे के खिलाफ युद्ध का आव्हान किया, इस बैठक मे लगभग 500 महिलाए उपस्थित थे। पद्मश्री फुलबासन बाई यादव के इस बैठक के माध्यम से उनके द्वारा राजनांदगाव में किये जा रहे। कार्यों का दुर्ग जिले में विस्तार करने का शुभारम्भ के रूप में देखा जा रहा है। उल्लेखनीय है की दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल ने रक्षा बंधन पर राखी बंधवाते हुए उनसे दुर्ग क्षेत्र में भी अपने कार्यों के विस्तार का अनुरोध किया था, जिससे यहाँ की महिलाओं को भी आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में उनके अनुभवों का लाभ मिल सके। इसे इसी कड़ी में देखा जा रहा है तथा आज पद्मश्री फुलबासन बाई यादव ने पाटन के 6 गांव में “सुघ्घर संगवारी”, “हमर शक्ति-हमर स्वाभिमान” अभियान का शुभारंभ कर दिया है। इसके अंतर्गत आर्थिक एवं सामाजिक आत्मनिर्भरता, जल संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य, पशु संरक्षण एवं नशामुक्ति के विषय पर प्रमुखता से कार्य किया जायेगा। पद्मश्री फुलबासन दीदी ने बैठक मे उपस्थित महिलाओ के मनोबल बढ़ाने हेतु अपने जीवन के संघर्षों की कहानी सुनाई की कैसे वे गरीबी से तंग आकर अपने छोटे छोटे बच्चों को पालने के लिए भीख मांगने की स्थिती आ गई थी, फिर भी वे हिम्मत नहीं हारी और आज अपने साथ दो लाख से भी अधिक महिलाओं को जोड़ चुकी हैं। कार्यक्रम के आरंभ में समाज सेवी श्री लिलेश देशमुख ने पद्मश्री फुलबासन दीदी के जीवन परिचय के बारे में बताया जिसमें की कौन बनेगा करोड़पति में सदी के महानायक के साथ हाॅट सीट पर बैठकर 50 लाख जितने की बातें बताई।

कार्यक्रम में समाजसेवी लिलेश देशमुख, हर्षा लोकमणि चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य, लोक मणि चंद्राकर, युवा समाज सेवक इंजिनियर प्रणव शर्मा, सुनील चौरसिया, समाज सेवक प्रशांत शर्मा, विजय साहू, राजेश सिंह, पूनम शर्मा, पूर्व सैनिक राजेश पाण्डेय, राजनांदगांव से दीदी जनिया साहू, दीदी खिलेश्वरी साहू, ग्राम घुघुवा के सरपंच लोकेश्वर साहू, पूर्व सरपंच हेमलता साहू, ग्राम करसा के पूर्व सरपंच देवेंद्र साहू, ग्राम राखी के सरपंच श्रीमति चांदनी बारले, जनपद सदस्य डाकेश्वरी ठकेन्द्र धनकर एवं मिडिया वाले बंधुगण व आसपास के ग्रामीण सम्मिलित हुए।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

रानीतराई के साप्ताहिक बाजार में गंदगी का आलम, दुर्गंध के बीच खरीदारी को मजबूर लोग

* रानीतराई साप्ताहिक बाजार में गंदगी का अंबार, स्वच्छता व्यवस्था पर उठे सवाल... * लाखों में बाजार की नीलामी और नियमित शुल्क वसूली के बावजूद...

तरीघाट क्षेत्र में एयरटेल नेटवर्क ठप! , हजारों उपभोक्ता परेशान…

* तरीघाट क्षेत्र में एयरटेल नेटवर्क ठप! , छ महीने से मोबाइल नेटवर्क की हालत खराब, हजारों उपभोक्ता परेशान... * कस्टमर केयर में शिकायतों की...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है