लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर की स्मृति में नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा बनाई गई रंगोली एवं चित्रकला

Advertisement

अमलेश्वर 07 नवंबर : विकासखंड पाटन अंतर्गत पूर्व माध्यमिक शाला अमलेश्वर में लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर की स्मृति में नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन 6 नवंबर को विद्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सांसद प्रतिनिधि फेरहा राम धीवर,भाजपा युवा नेता धर्मेंद्र सोनकर सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने बच्चों द्वारा बनाए गए रंगोली एवं चित्रकला का अवलोकन किया।

रंगोली में प्रथम स्थान पर रही क्षमा साहू कक्षा आठवीं, द्वितीय स्थान पर रही प्रियंका साहू कक्षा सातवीं, तृतीय स्थान पर रही यमुना साहू कक्षा आठवीं।
उसी क्रम में चित्रकला में प्रथम स्थान पर रही गीतांजलि साहू कक्षा आठवीं, द्वितीय स्थान पर रही उपासना साहू कक्षा सातवीं, तृतीय स्थान पर रही माही कुशवाहा कक्षा आठवीं। सभी बच्चों को अतिथियों के हाथों पुरस्कृत किया गया।

 फेसबुक से जुड़े 

युवा भाजपा नेता धर्मेंद्र सोनकर ने सभी बच्चों के उत्कृष्ट कार्य की सराहना की साथ ही बच्चों को लक्ष्य तय कर पढ़ाई करने का टिप्स दिया जिससे आने वाले समय उज्जवल हो। बेहतर भविष्य का निर्माण हो सके।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है