जय हनुमान व्यायामशाला में गांधी व शास्त्री का जन्मदिन मनाया गया

कुम्हारी। जय हनुमान व्यायाम शाला कुम्हारी के खिलाड़ियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन केक काटकर मनाया। इस मौके पर जिम के सभी सदस्यों ने स्कूल और कॉलेज में दोनों विभूतियों पर लिखे निबंध का वाचन कर उसे आत्मसात करने की शपथ ली साथ ही अपने जीवन में उनके उद्देश्य और सिद्धांतों को अमल करने का निर्णय लिया।

जय हनुमान व्यायाम शाला के ट्रेनर व कोच प्रदीप झा ने महात्मा गांधी के वचन “मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है। सत्य ही मेरा ईश्वर है। अहिंसा ही उसे पाने का साधन है। खुद को खोजने का सबसे अच्छा तरीका है। दूसरों की सेवा में खुद को खो देना।” का वाचन कर सभी खिलाड़ियों को इसका हृदय से पालन करने की बात कही। साथ ही इन महापुरुषों की जयंती मनाकर एक स्वस्थ्य परंपरा की शुरुआत करने की बात भी कही।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

चंगोरी विद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस की गूंज, पुलिस प्रशासन ने बच्चों को किया साइबर अपराधों के प्रति जागरूक

मेधावी प्रतिभागियों को मिले गोल्ड व सिल्वर मेडल... पाटन। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पाटन थाना पुलिस प्रशासन द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला-चंगोरी, संकुल केंद्र-बठेना,...

राज्य स्थापना दिवस पर पाटन में मनाया जश्न

पाटन । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नगर पंचायत पाटन में छत्तीसगढ़ महतारी के प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर व फटाके फोड़कर एवं...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है