अम्लेश्वर अपडेट: नही खुलेगी शराब भट्टी,नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंच कर दी जानकारी

अम्लेश्वर 02 अक्तूबर : दुर्ग जिला अंतर्गत नगर पालिका परिषद पालिका क्षेत्र में ग्राम खुडमूडा में खुलने वाली शराब दुकान अंततः बंद हुआ। जिसकी सूचना की जानकारी एसडीएम के प्रतिनिधि के रूप में नायब तहसीलदार भूपेंद्र सिंह ने उपस्थित लोगों को बताया। मौके पर नगर पालिका के मुख्य कार्य पालन अधिकारी प्रीति गुप्ता भी मौजूद रही। वहीं उत्तर भाजपा मंडल के महामंत्री कैलाश यादव ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि विगत तीन दिनों से शराब भट्टी के विरोध में नगर वासी धरना प्रदर्शन कर रहे थे। जिसकी जानकारी शासन प्रशासन को लगी और दुर्ग सांसद विजय बघेल के हस्तक्षेप से आज 2 अक्टूबर को प्रशासन की प्रतिनिधि आकर के शराब भट्टी नहीं खुलने की जानकारी सार्वजनिक की। छत्तीसगढ़ सरकार ने जन भावनाओं के पक्ष में फैसला लेकर नगर वासियों को सौगात दी।

आपको बता दें लगातार नगर वासी सहित भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता शराब भट्टी के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रहे थे। जिसका समर्थन जिला पंचायत सभापति मोनू साहू, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष उमेश साहू संजय यदु सहित अन्य कांग्रेस नेता कर रहे थे। जिस पर अब विराम लग गया। धरना प्रदर्शन अब स्थगित हो गया है। अभी फिर हाल अम्लेश्वर पालिका क्षेत्र में शराब दुकान नहीं खोली जाएगी।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

मौके पर  मोहन साहू, फेरहा राम धीवर, दुर्गेश सोनू साहू, अलोक पाल, धर्मेंद्र सोनकर, राहुल साहू, विकास सोनी, कुमार साहू, दयानन्द सोनकर, राम साहू, शिवा साहू, मृत्युंजय देवांगन, वेदांत चतुर्वेदी, तुलसी साहू, पुराण साहू, ओमप्रकेश साहू, पवन खंडेलवाल, रेवा राम निषाद, फेकूराम साहू, रामाधार साहू, जीतेन्द्र साहू, विक्रम साहू, विमल तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

चंगोरी विद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस की गूंज, पुलिस प्रशासन ने बच्चों को किया साइबर अपराधों के प्रति जागरूक

मेधावी प्रतिभागियों को मिले गोल्ड व सिल्वर मेडल... पाटन। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पाटन थाना पुलिस प्रशासन द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला-चंगोरी, संकुल केंद्र-बठेना,...

राज्य स्थापना दिवस पर पाटन में मनाया जश्न

पाटन । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नगर पंचायत पाटन में छत्तीसगढ़ महतारी के प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर व फटाके फोड़कर एवं...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है