न्याय यात्रा के सफल नेतृत्व करने पर पीसीसी चीफ ने विधायक संदीप को दिए सौ में सौ अंक

Advertisement

रायपुर 02 अक्तूबर : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 27 सितंबर से न्याय यात्रा की शुरुआत की गई यह यात्रा परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी के तपोभूमि गिरौदपुरी धाम से प्रारंभ होकर कटगी होते कसडोल विधानसभा में प्रवेश कर कसडोल ,लवन ,कुम्हारी रोहासी,खरतोरा होते 2 अक्टूबर को रायपुर के गांधी मैदान में समापन किया गया जैसे ही न्याय यात्रा कसडोल विधानसभा में प्रवेश किया।

विधायक संदीप साहू के नेतृत्व में क्षेत्र के विभिन्न गांवों में न्याय यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया साथ ही विभिन्न स्थानों में न्याय यात्रा के लोगों के लिए उचित भोजन पानी एवं रहने की उत्तम व्यवस्था करने पर न्याय यात्रा प्रमुख पीसीसी चीफ दीपक बैज गदगद हो गए और उन्होंने खरतोरा में स्वागत मंच से ही माइक पर विधायक संदीप साहू के सफल नेतृत्व के लिए उनकी सराहना की और उन्हें बधाई शुभकामनाएं देते हुए उनको 100 में 100 अंक प्रदान किए और कहा कि यह जिला का आखिरी बॉर्डर है यहां के जनता ने हमें और इस न्याय यात्रा को खूब प्यार दिया खूब आशीर्वाद दिया आगे भी यह प्रेम बना रहे।

 फेसबुक से जुड़े 

इस दौरान विधायक संदीप साहू ने पीसीसी चीफ दीपक बैज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी बड़ो वरिष्ठजनों एवं कांग्रेस के सभी कार्यकर्तओ के सहयोग से ही न्याय यात्रा को भारी जन समर्थन मिला पीसीसी चीफ दीपक बैज के नेतृत्व में इस न्याय यात्रा की शुरुआत की गई अन्याय के खिलाफ प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ जनता को न्याय दिलाने के लिए आगे भी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़क की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

ग्राम सावनी के प्रतिनिधिमंडल ने की कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से सौजन्य भेंट

* कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से ग्राम सावनी के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात... * सावनी के पंचायत प्रतिनिधियों ने रखी विकास कार्यों की मांग,...

पाटन में सुशासन तिहार का आयोजन, गर्भवती महिलाओं को बांटा पोषण आहार

* पाटन में सुशासन तिहार का आयोजन, 27 विभागों ने सुनी जनता की समस्याएं... * अध्यक्ष योगेश निक्की भाले और सीएमओ हेमंत वर्मा ने जनता...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है