अम्लेश्वर अपडेट: शराब भट्टी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे है नगर वासी

अम्लेश्वर 01 अक्टूबर : दुर्ग जिला अंतर्गत नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खुडमूडा में शराब दुकान के विरोध मे पहुँचे कांग्रेस और बीजेपी नेता। आपको बता दें पालिका अमलेश्वर से 2 किलोमीटर की दूरी और ग्राम खुडमूडा से 2 किलोमीटर की दूरी पर खारू नदी के तट पर रामकुमार साहू के घर के पास एक परिसर में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तावित शराब दुकान को आबकारी विभाग के द्वारा संचालित करने का रूपरेखा तैयार की जा रही है। जिसका विरोध अमलेश्वर नगर के क्षेत्र के समस्त ग्रामीण जन कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार अभी हफ्ते भर धरना प्रदर्शन चिन्हांकित (शराब भट्टी)जगह पर किया जाएगा। छत्तीसगढ़ शासन यदि संज्ञान में नहीं लेता शराब भट्टी नहीं खोलने की लिखित में आदेश जारी नहीं करता तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन की चेतावनी स्थल पर बैठे लोगों के द्वारा किया जायेगा ऐसा कहा जा रहा है।

धरना स्थल पर प्रमुख रूप से संजय यदु कांग्रेस नेता, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुश्री नंदनी पठारी,उपाध्यक्ष उमेश साहू, महेंद्र साहू,सुमित चंद्राकर खिलेशवर चक्रधारी, विकास वर्मा,पवन खंडेलवाल चिंतामणि सोनकर, घनश्याम चेलक, सांसद प्रतिनिधि फेरहा राम धीवर, भाजपा कार्यकर्ता दयानन्द सोनकर, धर्मेंद्र सोनकर सहित दुर्गेश साहू, शीतल सोनकर,तोरण साहू, रवि साहू, ओंकार घिघोड़े गिरधर साहू, भूनु साहू, दुलारी साहू,विक्रम साहू,विजय साहू, राहुल साहू, चेतन साहू सहित बड़ी संख्या मे महिला व नगर वासी उपस्थित रहे।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

वही जिला पंचायत सभापति मोनू साहू से पाटन के गोठ रिपोर्टर करन साहू ने जानकारी लिया तो उन्होंने बताया कि अम्लेश्वर नगर क्षेत्र में भाजपा के सरकार में शराब भट्टी खोलना बहुत ही निंदनीय है। उक्त स्थान पर शराब भट्टी खोलने से आसामाजिक तत्वों का आना-जाना शुरू हो जाएगी मारपीट जैसे घटनाएं आम हो जाएगी जिस पर छत्तीसगढ़ सरकार को संज्ञान में लेना चाहिए और लिखित में आदेश जारी कर अम्लेश्वर में शराब भट्टी नहीं खोलने की जानकारी देना चाहिए। यदि शासन उक्त मांगों पर विचार नहीं करती तो आने वाले समय में शराब भट्टी के विरोध में नगर को बंद कर कर लोगों से समर्थन मांगा जाएगा। हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।और उग्र आंदोलन भी किया जा सकता है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

चंगोरी विद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस की गूंज, पुलिस प्रशासन ने बच्चों को किया साइबर अपराधों के प्रति जागरूक

मेधावी प्रतिभागियों को मिले गोल्ड व सिल्वर मेडल... पाटन। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पाटन थाना पुलिस प्रशासन द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला-चंगोरी, संकुल केंद्र-बठेना,...

राज्य स्थापना दिवस पर पाटन में मनाया जश्न

पाटन । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नगर पंचायत पाटन में छत्तीसगढ़ महतारी के प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर व फटाके फोड़कर एवं...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है