पाटेश्वर धाम 2026 में मां कौशल्या धाम के नाम से जाना जाएगा/श्री बालयोगेश्वर

अम्लेश्वर 30 सितंबर: पाटन विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले विभिन्न ग्रामों में पाहंदा (अ), परसदा,अमलेश्वर नगर में श्री राम बालक दास महा त्यागी संत बाल योगेश्वर महाराज जामड़ी पाटेश्वर धाम से पद्दार्पण 29 सितंबर को हुआ। संत बाल योगेश्वर द्वारा मंदिर संकल्प यात्रा के तहत मंदिर निर्माण हेतु राशि संग्रहित करने का 3 वर्ष संकल्प दान दाताओं के द्वारा किया जा रहा है।

श्री बालयोगेश्वर संत श्री बालक दास महा त्यागी ने राम भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि श्री राम जी की पूजा तीनों लोक में होती है उसी राम की मां कौशल्या जो छत्तीसगढ़ की बेटी है उनका भी एक भव्य विशाल मंदिर बनना चाहिए इसलिए 2005 से 7 एकड़ के प्रोजेक्ट के साथ जामडी पाटेश्वर धाम जिला बालोद छत्तीसगढ़ में यह विशाल मंदिर बन रहा है। 108 फीट ऊंचा 136 फीट लंबा और 65 फीट चौड़ाई का ठोस पत्थर से बनने वाला यह मंदिर विश्व में आद्वतीय मां कौशल्या मंदिर कहलाएगा।भगवान राम का मंदिर अयोध्या में बन गया है। क्या आप नहीं चाहते कि छत्तीसगढ़ में मां कौशल्या का यह मंदिर आने वाले एक या दो वर्ष में बन जाए यदि ऐसा इच्छा हो तो आई 3 साल के लिए एक निश्चित राशि अपने शक्ति अनुसार संकल्प करिए और इस निर्माण को पूर्ण करने में सहयोग कीजिए।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

श्री बाल योगेश्वर ने आगे कहा आप सब की सहयोग से यह मंदिर 2026 में पूर्ण होगा विश्व के प्रथम कौशल्या धाम मंदिर का निर्माण भव्यता से हो रहा है। छत्तीसगढ़ के 4000 महिलाएं 3 वर्षों के लिए1100 रु संकल्पित कर महतारी वंदन की योजना के पैसा मां कौशल्या धाम मंदिर के लिए अर्पित कर रहे हैं। पाटेश्वर धाम आने वाले समय में मां कौशल्या धाम के नाम से जाना जाएगा

मौके पर राजेंद्र साहू,मोहन साहू, चेतन देवांगन, टीका राम साहू, कारवां प्रकाश कश्यप, संघ चालक रमेश कुमार तिवारी ,संपर्क प्रमुख आधो राम साहू, भा. यु. मो.महामंत्री रवि सिंगौर आलोक पाल, बी पी साहू, रतन साहू, भुनेश्वर साहू, तुम्मन साहू, छवि राम साहू, पुनेंद्र साहू, लच्छी यादव, सालिक दुबे एवं अन्य संगठन कार्यकर्ता तथा भाजपा नगर अध्यक्ष एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता उत्तर मंडल उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

चंगोरी विद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस की गूंज, पुलिस प्रशासन ने बच्चों को किया साइबर अपराधों के प्रति जागरूक

मेधावी प्रतिभागियों को मिले गोल्ड व सिल्वर मेडल... पाटन। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पाटन थाना पुलिस प्रशासन द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला-चंगोरी, संकुल केंद्र-बठेना,...

राज्य स्थापना दिवस पर पाटन में मनाया जश्न

पाटन । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नगर पंचायत पाटन में छत्तीसगढ़ महतारी के प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर व फटाके फोड़कर एवं...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है