अम्लेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत रोड एक्सीडेंट से एक बच्ची की मृत्यु हो गई

Advertisement

अम्लेश्वर  07 अगस्त: अम्लेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत मगरघटा में रोड एक्सीडेंट से एक बच्ची की मृत्यु हो गई है। आपको बता दे कि आज  7 अगस्त 2024 को विद्या संस्कार विद्या मंदिर की बस क्रमांक CG04 पी जी 7821 की बस मे कृष्णा साहू स्कूल से पढ़ने के बाद अपने घर ग्राम मगरघटा वापस 15:30 बजे आई था ,जो बस में अपने पानी का बोतल को भूल जाने से घर जाकर अपनी दादी को बताया पानी का बोतल बस में छूट गया है जिसके बाद उसकी दादी बोतल लेने के लिए बस के पास गई तो पीछे-पीछे कु.हुमा साहू उम्र 15 माह बस के पास पहुंच गई, जो चलती बस से टकरा गई टकराने से कुमारी हूमा साहू को चोट लगा जिसे उपचार करने इसके पिता रवि साहू जगन्नाथ हॉस्पिटल रायपुरा लेकर गए जहां से डॉक्टर के द्वारा वात्सल्य अस्पताल जाने की सलाह दिया गया। वात्सल हॉस्पिटल से मैकाहारा के लिए रेफर किया गया जो मेकाहारा अस्पताल रायपुर पहुंचने पर डॉक्टर के द्वारा कु. हुमा साहू को चेक कर मृत्यु होना बताया गया है। मेकाहारा रायपुर पुलिस के द्वारा शव का पंचनामा किया जा रहा है। स्कूल बस वाहन को थाना अमलेश्वर में सुरक्षित खड़ी की गई है। घटनास्थल पर माहौल शांत है। अम्लेश्वर पुलिस मामले की विवेचना कर रहा है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

पाटन; ब्लॉक स्तरीय पुतला दहन एवं विरोध-प्रदर्शन संपन्न

* पाटन कांग्रेस का ब्लॉक स्तरीय पुतला दहन एवं विरोध-प्रदर्शन संपन्न... पाटन। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार केंद्र सरकार की नीतियों, परीक्षा अनियमितताओं एवं...

राकेश ठाकुर के नेतृत्व में स्मार्ट मीटर हटाओ, पुराने मीटर लगाओ अभियान का शुभारंभ

* स्मार्ट मीटर हटाओ, पुराने मीटर लगाओ अभियान का शुभारंभ, धमधा नगर से जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में शुरू हुआ आवेदन अभियान, घर-घर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है