कृषि महाविद्यालय मर्रा में 75वाँ गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन

 

कृषि महाविद्यालय मर्रा में 75वाँ गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

मनोज पाटन 26जन./कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, मर्रा में 75वाँ गणतंत्र दिवस पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. ओ.पी. परगनिहा ने महापुरुषों के तैलचित्र में माल्यापर्ण एवं ध्वजारोहन कर किया। इस दौरान मर्रा स्कूल के बच्चों तथा शिक्षकों ने ध्वजारोहण कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
ततपश्चात मंचीय कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया जिसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों के द्वारा देश भक्ति गीत, भाषण तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।

अधिष्ठाता डॉ. ओ.पी. परगनिहा ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि डॉ भीमराम अम्बेडकर द्वारा निर्मित भारत का संविधान एक नियमावली है जो हमको एक गणतंत्र के नागरिक के रूप नियमों का पालन करते हुए सही रास्ते पर चलकर देश के विकास में भागीदार बनने का हम सबको संदेश देता है। उन्होंने आगे कहा कि एक अच्छे नागरिक का कर्तव्य निभाते हुए हम सबको देश की प्रगति में अपना योगदान देना चाहिए। चुंकि हमारा देश कृषि प्रधान देश है, जब तक कृषि का विकास की बात नही करेंगे तब देश का विकास सम्भव नही है और हम सबकी जिम्मेदारी और ज्यादा बनती है क्योंकि हमसब कृषि महाविद्यालय का हिस्सा होने के नाते कृषि विकास के कार्यों में लगे हुए है। महापुरषों के बलिदान के पश्चात हमे यह आजादी मिली है अतः उनको सच्ची श्रद्धांजली देनी है तो देश को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में खड़ा करने हेतु अपने कर्त्तव्यों का निर्वहण का करने की आवश्यकता है।
इस दौरान महाविद्यालय के प्रध्यापक गण डॉ ऐ. कुरैशी, डॉ. नितिन कुमार तुर्रे, हेमंत कुमार साहू, प्रवीण कुमार साहू, डॉ दीपिका देवदास द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर बारी बारी से उद्बोधन दिया गया।

ईस अवसर पर दाऊ कौशल चंद्राकर, दिलीप जैन, डॉ. सुशीला, डॉ. रूथ एलिजा बेथ, इंजी. के.के.एस. महिलाँग, लुकेश कुमार महानन्द , तरुण कुमार चंद्राकर, श्रीमती गीतिका पियूष , सुरेश कुमार, बीरबल नाग, प्रशांत बिझेकर, झरना चतुर्वेदानी, अनू गौतम, ओमवीर सिंह रघुवंशी सहित संस्था के अन्य अधिकारी कर्मचारी व ग्रामीणजन उपस्थित रहें।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

13 नवंबर को घुघुवा(क) में ‘गंवई संगम’ का भव्य आयोजन

13 नवंबर को घुघुवा(क) में ‘गंवई संगम’ का भव्य आयोजन... नौका विहार, लेजर शो, महाआरती और रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम लोक छाया आकर्षण का केंद्र रहेंगे... पाटन।...

पाटन में कल 20 अक्टूबर को भव्य आतिशबाजी के साथ मनाएंगे दशहरा महोत्सव

पाटन में भव्य दशहरा महोत्सव, भगवान श्रीराम की सेना के आगमन और रामलीला की प्रस्तुति रहेगी आकर्षण का केंद्र पाटन। नगर पंचायत पाटन में प्रतिवर्ष...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है