अम्लेश्वर पालिका चुनाव: वार्ड क्रमांक 02 में 03 पार्षद प्रत्याशी होंगे आमने-सामने

Advertisement

अम्लेश्वर 29 जनवरी :  नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के नगरी निकाय चुनाव में महावीर वार्ड क्रमांक 02 में 03 प्रत्याशी होंगे मैदान में। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा से देवानंद ठाकुर को टिकट दिया गया है। वहीं कांग्रेस से घनश्याम साहू को मैदान में उतारा गया है। वहीं पर कांग्रेस से बागी होकर खिलेश्वर चक्रधारी भी मैदान पर डटे हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार चुनाव त्रिकोणी होने की संभावना है।

खिलेश्वर चक्रधारी ने मीडिया को जानकारी शेयर करते हुए कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा मेरा नाम को फाइनल किया गया था लेकिन किन कारणों से मेरे नाम को गायब किया गया है। समझ से परे हैं। सूची में नाम आने के बाद मेरा नाम को काटा गया है। इसलिए मैं बहुत दुखी हूं और वार्ड क्रमांक 02 से मैं स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में पार्षद का चुनाव लड़ने का ठान लिया हूं। श्री चक्रधारी ने कहा कि वार्ड की जनता का समर्थन मुझे भरपूर मिल रहा है और मैं जीत के बहुत करीब हूं। भाजपा के देवानंद ठाकुर और कांग्रेस के घनश्याम साहू को विजय श्री के लिए करना पड़ सकता है मशक्कत।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है