अम्लेश्वर 29 जनवरी : नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के नगरी निकाय चुनाव में महावीर वार्ड क्रमांक 02 में 03 प्रत्याशी होंगे मैदान में। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा से देवानंद ठाकुर को टिकट दिया गया है। वहीं कांग्रेस से घनश्याम साहू को मैदान में उतारा गया है। वहीं पर कांग्रेस से बागी होकर खिलेश्वर चक्रधारी भी मैदान पर डटे हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार चुनाव त्रिकोणी होने की संभावना है।
खिलेश्वर चक्रधारी ने मीडिया को जानकारी शेयर करते हुए कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा मेरा नाम को फाइनल किया गया था लेकिन किन कारणों से मेरे नाम को गायब किया गया है। समझ से परे हैं। सूची में नाम आने के बाद मेरा नाम को काटा गया है। इसलिए मैं बहुत दुखी हूं और वार्ड क्रमांक 02 से मैं स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में पार्षद का चुनाव लड़ने का ठान लिया हूं। श्री चक्रधारी ने कहा कि वार्ड की जनता का समर्थन मुझे भरपूर मिल रहा है और मैं जीत के बहुत करीब हूं। भाजपा के देवानंद ठाकुर और कांग्रेस के घनश्याम साहू को विजय श्री के लिए करना पड़ सकता है मशक्कत।