24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में द्वितीय दिवस के अतिथि होंगे पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष

सेलूद 09 दिसंबर/ ग्राम सेलूद में आयोजित 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ, विराट महिला सम्मेलन और श्रीमद प्रज्ञा महापुराण कथा दिनांक 02 जनवरी 2025 से 5 जनवरी 2025 तक के आयोजन के द्वितीय दिवस दिनांक 03 जनवरी को डॉ रमन सिंग पूर्व मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष शामिल होंगे। अतिथि ने महायज्ञ में आने की स्वीकृति प्रदान किया है।

ग्राम सेलूद में सनातन पर्व के अवसर पर भव्य महायज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। जिसकी व्यापक तैयारी चल रही है। सेलूद ग्राम में पहली बार 24 कुण्डीय महायज्ञ होने जा रहा है जिसमे शामिल होने के लिए पूरे क्षेत्र की जनता के साथ साथ राजनेताओ का भी आगमन होने जा रहा है।चारो दिवस में अलग अलग धार्मिक मूर्धन्य के साथ साथ दोनो ही पार्टी के वरिष्ठ नेता गन पहुंचने वाले है।द्वितीय दिवस के दिन से महायज्ञ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा।

 फेसबुक से जुड़े 

विधान सभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंग को आमंत्रित करने के लिए पूर्व केबिनेट मंत्री श्रीमति रमशीला साहू, पूर्व विधायक डॉ दयाराम साहू, समन्वयक अशोक सिंग, सह संयोजक संजय यदु, अजय सिंग ठाकुर, खेमलाल साहू उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

त्रि-दिवसीय मानसगान में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, कल्पना साहू ने बताया श्रीराम को आदर्श जीवन का मार्गदर्शक

* ग्राम चुलगहन में मानसगान प्रतियोगिता के दूसरे दिन बोलीं कल्पना नारद साहू – श्रीराम का जीवन हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा, राम के...

अजमेर में छत्तीसगढ़ का परचम, लक्ष्मण साहू ने जीते तीन गोल्ड मेडल

* 7वीं नेशनल मास्टर एथलेटिक्स में अमलेश्वर के लक्ष्मण साहू का शानदार प्रदर्शन... * 50+ वर्ग में लक्ष्मण साहू का जलवा, तीनों दौड़ों में हासिल...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है