वर्षों पुरानी परंपरा को आज भी संजोए रखें हैं असोगा वासी मां चण्डी मंदिर में चढ़ाया खिचड़ी

मां चण्डी मंदिर असोगा में मंगलकामनाओं सहित खिचड़ी चढ़ाया गया

सावन मास के पांचवें इतवारी को खिचड़ी चढ़ाने की वर्षों पुरानी परंपरा को आज भी संजोए रखें हैं असोगा वासी

 फेसबुक से जुड़े 

करन साहू रिपोर्टर छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ पाटन, कुम्हारी

रानीतराई:  मंदिर के बउली के जल को पवित्र मानकर अच्छी फसल की कामना से आस-पास गांव के लोग भी ले जाकर घरों व खेतों में करते हैं छिड़काव
सावन मास के पांचवें इतवारी (रविवार)30 जुलाई को पाटन विधानसभा क्षेत्र के असोगा गांव में लोगों ने मां चण्डी मंदिर में खिचड़ी चढ़ा कर अच्छी फसल सहित सुख समृद्धि की मंगलकामनाएं की गई।
इस अवसर पर उपस्थित सरपंच अशोक रिंगवानी, उपसरपंच रमेश टंडन,पूर्व उपसरपंच द्रोपती साहू, शिक्षादूत राजेन्द्र मारकण्डे, ग्रामीण मूशन धृतलहरे, दिनेश कोसरे ने बताया कि गांव के बड़े बुजुर्गो द्वारा वर्षों पहले शुरू किया गया यह परंपरा श्रद्धापूर्वक आज भी संजोए हुए है। सावन मास के शुरू होने पर लगातार पांच इतवारी तक गांव में कृषि कार्य बंद रखते हैं तथा पांचवें इतवारी को मां चण्डी को खिचड़ी चढ़ाते हैं। जिससे हमारे गांव में आस-पास के अपेक्षा अधिक फसल होती हैं। इसके साथ ही साथ मंदिर के पीछे बउली के पवित्र जल को गांव के लोगों के अलावा आस-पास गांव के लोग भी ले जाकर अपने घरों और खेतों में छिड़काव करने से फसलों में कीट पतंगों के प्रकोप में रोकथाम का काम करता है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

बैगलेश डे पर “कुम्हली विद्यालय” में निवार्चन आयोग के चुनाव प्रक्रिया का किया प्रायोगिक प्रदर्शन

* निवार्चन आयोग के चुनाव प्रक्रिया का प्रायोगिक प्रदर्शन विद्यालय मे... * कक्षा आठवीं के बच्चे पीठासीन अधिकारी बनकर निपटाए चुनाव... * निर्वाचन के संवैधानिक प्रावधानों...

सामाजिक समरसता का पर्व है होली – प्रणव शर्मा

* सामाजिक समरसता का पर्व है होली - प्रणव शर्मा... * फूलों की होली खेलकर प्राकृतिक होली को बढ़ावा देने की कोशिश... पाटन। जनपद पंचायत पाटन...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है