ब्लॉक अध्यक्ष जागेत्री साहू महिलाओं की बैठक कर मांग रही है भूपेश बघेल के लिए समर्थन, महिलाओं ने कहा भूपेश है तो भरोसा है

Advertisement

महिलाओं ने कहा भूपेश बघेल जिंदाबाद ब्लॉक महिला कांग्रेस की बैठक में लगाए नारे।

 

अम्लेश्वर: पाटन विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत महुदा में ब्लॉक महिला कांग्रेस कमेटी पाटन के तत्वाधान में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बैठक रखा गया। जहां मुख्य रूप से महिला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जागेत्री साहू उपस्थित होकर महिलाओं को संबोधित किया एवं माननीय मुख्यमंत्री भूपेश सरकार के द्वारा चलाया जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में महिला बहनों को विस्तार से जानकारी दिया गया उन्होंने कहा है कि भूपेश सरकार के राज में महिलाएं समृद्ध और आर्थिक रूप से मजबूत हुई है छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार ने लगातार महिलाओं के लिए योजना लाकर लाभान्वित करने का काम किया है। आने वाले समय में महिलाओं को और आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए भूपेश सरकार काम करेगी और महिलाएं आर्थिक रूप से और मजबूत होगी। पाटन विधानसभा से माननीय मुख्यमंत्री को कांग्रेस पार्टी ने अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है जिसे हम सब भारी मतों से विजय बनाकर पुनः मुख्यमंत्री के पद पर सुशोभित करेंगे सभी महिला महिला बहनों से निवेदन है की 17 नवंबर को पंजा छाप में बटन दबाकर भारी मतों से विजय भूपेश बघेल को बनाएंगे ।

 फेसबुक से जुड़े 

महिलाओं को वृताकार सेवा सहकारी समिति के सेलुद के प्राधिकृत अध्यक्ष मोरध्वज साहू ने भी संबोधित किया उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार ने सबसे पहले किसानों का कर्ज माफ किया और ₹2500 कुंटल में धान की खरीदी की आज भूपेश बघेल के सरकार ने 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदने का फैसला किया है और आज की डेट में 2800  रुपए में किसानों की धान की खरीदी समिति के माध्यम से की जाएगी ।आप सभी का आशीर्वाद भूपेश बघेल को मिले और पंजा छाप पर बटन दबाकर भारी मतों से विजय बनाएं ताकि फिर से छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री बने।

इस अवसर पर सेक्टर प्रभारी युगल किशोर साहू, सरस्वती साहू ,अमेरिका शर्मा, सविता साहू, ममता साहू,  रितु साहू, प्रतिमा साहू, सावित्री कोसरे, रुक्मणी, कौशल्या, हेमलता साहू ,धनेश्वरी साहू, मीनाक्षी साहू, भारती पटेल ,खिलेश्वरी साहू सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नव दिवसीय श्री मन्मानस महायज्ञ का निकला कलश यात्रा, किया गया प्रायश्चित पूजन

* नव दिवसीय श्री मन्मानस महायज्ञ प्रथम दिवस कलश यात्रा, प्रायश्चित पूजन किया गया... पाटन: क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर (घुघुवा क) में श्री मंगल मूर्ति मारुती...

प्रदेश की 69 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ- कल्पना नारद साहू

* अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त आज होगी जारी... * सीएम विष्णु देव साय बस्तर से महिलाओं के खातों में...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है