ग्रामीणों ने जताया सीएम भूपेश बघेल का आभार असोगा से कौही मार्ग का हुआ भूमिपूजन

Advertisement

असोगा-कौही सड़क निर्माण कार्य का हुआ भूमिपूजन

ग्रामीणों ने जताया सीएम भूपेश बघेल का आभार

 फेसबुक से जुड़े 

रानीतराई।अंचलवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग असोगा-कौही सड़क मार्ग(1.55km)की स्वीकृति माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने(लगभग 5 करोड़) दिए है।जिसका निर्माण कार्य का शुभारंभ सीएम के प्रतिनिधि अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग,रमन टिकरिहा सभापति जप, राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस,सोहन जोशी जोन प्रभारी,अशोक रिंगवानी सरपंच ने पूजा अर्चना,श्रीफल तोड़कर किया।
ज़िप उपाध्यक्ष श्री साहू ने इस सड़क मार्ग से ग्रामीण जनता,किसान,विद्यार्थी एवं राहगीरों को सुविधाएं मिलेगी।हमारे सीएम साहब पाटन की जनता के हर सुख दुख के साथी है,और सभी की सुविधाओं को ध्यान में रखकर छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा कर रहे हैं।
सभापति रमन टिकरिहा ने सड़क,सिंचाई,शिक्षा,स्वास्थ्य सहित सभी क्षेत्रों में हो रहे विकास कार्यों के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किए।
इस अवसर पर एसडीओ आर के शुक्ला,इंजीनियर नवीन वर्मा,प्रदीप जैन,रामा साहू,धनेश्वर देवांगन उपसरपंच,नारद साहू,दयालु साहू,भेदप्रकाश वर्मा,सीता राम ठाकुर,संत राम साहू,अरविंद कोसे,मूलचंद साहू, हेमू सोनकर,सोमेश्वर ठाकुर सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नव दिवसीय श्री मन्मानस महायज्ञ का निकला कलश यात्रा, किया गया प्रायश्चित पूजन

* नव दिवसीय श्री मन्मानस महायज्ञ प्रथम दिवस कलश यात्रा, प्रायश्चित पूजन किया गया... पाटन: क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर (घुघुवा क) में श्री मंगल मूर्ति मारुती...

प्रदेश की 69 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ- कल्पना नारद साहू

* अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त आज होगी जारी... * सीएम विष्णु देव साय बस्तर से महिलाओं के खातों में...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है