दिव्यांग जया खुटियारे के मदद के लिए सभी समाज के युवाओं ने बढ़ाया हाथ,ट्राइसिकल खरीद कर किया भेंट

पाटन 10 नवंबर : पाटन ब्लाक के अंतर्गत आने ग्राम पंचायत तरीघाट निवासी जया खुटियारे बी ए प्रथम वर्ष की छात्रा है ये बचपन से दोनो पैर से दिव्यांग है। जया तरीघाट से पाटन बस स्टैंड तक बस से सफर तय करती है लेकिन बस स्टैंड से कालेज की दूरी एक किलोमीटर है वहा तक पैदल सफर तय करने में जया को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा था।

शासन प्रशासन से विगत दो वर्ष से ट्राइसिकल के लिए गुहार लगा रही थी लेकिन दिव्यांग प्रमाणपत्र में प्रतिशत कम होने की वजह से शासन से लाभ नही मिल पाया जया के माता पिता काफी गरीब है मजदूरी कर जीवन यापन कर अपनी दिव्यांग बच्ची को पढ़ा कर उनका भविष्य उज्ज्वल बनाना चाहते है। जया अपना जीवन अच्छी शिक्षा हासिल कर संवारना चाह रही है ,लेकिन हालात के सामने नतमस्तक है। उक्त मामले की जानकारी राज प्रधान कुर्मी समाज पाटन राज युगल किशोर आडिल को समाचार पत्र के माध्यम से होने पर सतनामी समाज के युवा राजेंद्र बघेल से चर्चा कर जया को बैटरी वाली ट्राइसिकल देने की सहमति बनी और दोनो ने मिलकर सभी समाज के जनप्रतिनिधि व्यापारी और नौकरी पेशा युवाओं से मदद की अपील की जया खुटियारे की मदद के लिए सभी समाज के लोग सामने आए और 42000 इकट्ठा कर ट्राइसिकल खरीद कर भेट किया । ट्राइसिकल मिलने से जया खुटियारे को अब कालेज आने जाने में कोई परेशानी नहीं होगी और गरीबी शिक्षा में बाधक नही बनेगा।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

सहयोग करने वालो में युगल किशोर आडिल राज प्रधान मनवा कुर्मी समाज पाटन राज, राजेंद्र बघेल समाज सेवी, प्रदीप वर्मा ,सत्य मार्ग देव साहू, देव टी वी एस पाटन, मनोज साहू ,गायत्री मेडिकल पाटन, प्रेम वर्मा, वर्मा बोरवेल्स पाटन ,चुम्मन सिन्हा, सिन्हा हार्डवेयर ,जलज सावर्णी, भूपेश शर्मा, कृष्णा स्वीट्स पाटन ,चंद्रशेखर देवांगन अतिथि शिक्षक ,जेपी चाय पाटन, मोती बघेल, शेखर वर्मा सरपंच चंगोरी ,मुकेश अहिर, जितेश वर्मा, राकेश आडिल सरपंच कसही, नीलमणि वर्मा ,मुरली प्रसाद साहू ,अशोक साहू सरपंच तरीघाट ,मनीष पटेल सरपंच तेलीगुंड्ररा ,किशोर मेडिकल, पांडे मेडिकल, नरेश महतो पंचायत सचिव, धर्मेंद्र वर्मा पंचायत सचिव, प्रदीप चंद्राकार पंचायत सचिव, नागेंद्र यादव ,अमित सेलून, तजेंद्र सिन्हा ,आशीष वर्मा, हेमंत बघेल शिक्षक, बिरेंद्र ठाकुर समिति प्रबंधक, वर्मा चाय पाटन, प्रायुष बघेल, ओम प्रकाश औंसर यू ट्यूबर एवम सत्य मार्ग सेवा वेल फेयर सोसाइटी अम्लेश्वर का विशेष सहयोग रहा।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है