मार्च फास्ट के साथ हुआ खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ, 2 दिन तक चलेगी

अमलेश्वर 08 नवंबर : पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत झीट में राज्य स्तरीय खो खो प्रतियोगिता का आयोजन एडवेंचर खो खो क्लब के तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ आज किया गया। 9 और 10 नवंबर खो खो टीम की प्रतियोगिता निरंतर जारी रहेगी।

आपको बता दें आज 8 नवंबर को प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री के ओ एस डी आशीष वर्मा, जिला पंचायत सभापति मोनू साहू, किसान नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश ठाकुर ,जनपद पंचायत पाटन के अध्यक्ष रामबाई गजानंद सिन्हा,कांग्रेस नेता महेंद्र साहू, जनपद सदस्य तुलसी अंशु रजक, ग्राम पंचायत सरपंच शशिकला यशवंत सिन्हा के गरिमामई उपस्थिति में संपन्न हुआ।

 फेसबुक से जुड़े 

सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ महतारी के पूजा अर्चना बाद राजकीय गीत के साथ कार्यक्रम का संचालन हुआ। खिलाड़ियों के द्वारा मार्च पास्ट किया गया। अतिथियों का शाल श्रीफल एवं मोमेंटो देकर सम्मान किया गया। साथ ही एक पौधा भी अतिथियों समिति के द्वारा दिया गया। 2 दिन तक चलने वाली खो-खो प्रतियोगिता में पूरे राज्य भर के टीम पहुंच रही है। जिसके खाने पीने से लेकर के रहने तक की व्यवस्था समिति के द्वारा किया जा रहा है। लगभग 500 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

कार्यक्रम के समापन समारोह में खेल मंत्री टंक राम वर्मा,सांसद विजय बघेल ,जिला पंचायत सदस्य हर्षा लोकमनी चंद्राकर, जनपद पंचायत पाटन के अध्यक्ष रामबाई गजानंद सिन्हा,सरपंच श्रीमती शशिकला यशवंत सिन्हा शामिल होंगे।

विज्ञापन 

छाटा में नि: शुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

पाटन : संचालनालय आयुष विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार ग्राम छाटा, विकासखंड पाटन में विगत 4 जुलाई 2025 को एक दिवसीय नि: शुल्क आयुष...

छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ की बैठक संपन्न; किया अनुभव साझा – दिए महत्वपूर्ण जानकारी

पाटन : आज 05 जुलाई 2025 को कर्मा भवन अटारी पाटन में आयोजित छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ की बैठक संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि...
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है