* अध्यक्ष योगेश निक्की भाले की अनोखी पहल: पाटन नगरवासियों के लिए नई सुविधा, सुझाव और शिकायतों के लिए पेटी शुरू…
* अब आपकी आवाज सीधे प्रशासन तक—नगर पंचायत में लगी शिकायत पेटी, अध्यक्ष खुद करेंगे निगरानी…
पाटन। नगर पंचायत पाटन ने आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एक नई पहल शुरू की है। अब नगर के नागरिक अपनी शिकायतें और सुझाव सीधे कार्यालय में रखी गई शिकायत एवं सुझाव पेटी में डाल सकेंगे।
नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने जानकारी देते हुए बताया कि इस व्यवस्था के माध्यम से प्राप्त सभी शिकायतों और सुझावों को वे स्वयं देखेंगे तथा उनका शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने नगरवासियों से अपील की है कि वे नगर से संबंधित मूलभूत समस्याएं, शिकायतें एवं सुझाव इस पेटी में डालकर प्रशासन तक पहुंचाएं।
अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने बताया कि शिकायत एवं सुझाव पेटी को सप्ताह में एक दिन खोला जाएगा, जिसके बाद प्राप्त आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य प्रशासन और नागरिकों के बीच संवाद को मजबूत करना और समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना है।
आपकी एक ‘नमस्ते’ पर दौड़ेगा प्रशासन – विधायक रिकेश सेन की अनोखी “ऐआई” पहल
इस अवसर पर उपाध्यक्ष निशा सोनी, सभापति केवल देवांगन, जितेन्द्र निर्मलकर, देवेन्द्र ठाकुर, सीएमओ हेमंत वर्मा, उप अभियंता प्रवीण साहू, बाबा वर्मा, चिरंजीव देवांगन सहित कार्यालयीन कर्मचारी उपस्थित रहे।




