सदस्यता अभियान के अंतर्गत उत्तर पाटन मंडल में अम्लेश्वर शक्ति केंद्र की बैठक संपन्न

Advertisement

नगर पालिका अम्लेश्वर के दोनो शक्ति केंद्रों सदस्यता अभियान को लेकर  कार्यशाला का आयोजन किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से शक्ति केंद्र के प्रभारी और मंडल महामंत्री कैलाश यादव,सदस्यता अभियान के मंडल संयोजक मोहन साहु, शक्ति केंद्र के संयोजक शिवकुमार साहु,देव पाटकर,सह संयोजक कुमार साहु,सांसद प्रतिनिधि फेरहा राम धीवर जी,नगर अध्यक्ष डॉ आलोक पाल,मंडल मंत्री धर्मेंद्र सोनकर उपस्थित रहे।

बैठक में शक्ति केंद्र के प्रभारी कैलाश यादव ने सभी बुथ अध्यक्षों को अपने अपने बूथों में अपने बुथ टोली के साथ घर घर जाकर इस महाअभियान को जोर शोर से करने का आह्वान किया। और हर बूथ में 200 या ज्यादा से ज्यादा लोगो को पार्टी का प्राथमिक सदस्य बनाने पर जोर दिया। संगठन के दाईत्व धारी पदाधिकारियों को सक्रिय सदस्य बनने कम से कम 50 सदस्य बनाना आवश्यक है। मंडल सदस्यता अभियान के संयोजक मोहन साहु जी ने प्रदेश जिला और मंडल के दिशानिर्देश के अनुसार सभी कार्यकर्ताओ को कार्य करने का आग्रह किया। और अपने अपने शक्ति केंद्र एवं बूथों में अतिशीघ्र 4 कार्यकर्ताओ की टोली बनाने कहा गया। आगामी 5 सितंबर को पूर्व विधायक दया राम साहु जी के मुख्य आतिथ्य एवं मंडल अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर जी के अध्यक्षता और मंडल प्रभारी राजेश चंद्राकर जी के विशेष उपस्थिति में होने वाले मंडल स्तर सदस्यता महाअभियान कार्यशाला में अधिक से अधिक उपस्थिति पर भी चर्चा किया गया।

 फेसबुक से जुड़े 

सांसद प्रतिनिधि फेरहा राम जी ने भी सभी कार्यकर्ताओ को इस अभियान में सक्रियता से जुड़ने का आह्वान किया। नगर अध्यक्ष आलोक पाल जी ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि कार्यकर्ताओ की बदौलत ही हम संगठन के टारगेट को पूरा कर पाएंगे।

बैठक में प्रमुख रूप से महिला मोर्चा के महामंत्री रेवती सोनकर,लक्ष्मी देवांगन,दयानंद सोनकर,राहुल साहु,धनेश यादव,कुंजबिहारी साहु, देवा ठाकुर,सुनील शर्मा, ओमप्रकाश साहु,मनोहर साहु,मनोज साहु, ताम्र ध्वज साहु, हीरालाल साहु, विकास सोनी, ऋषि निषाद, सोहन निषाद, चैन सिंह साहु, सरजू यादव, टीकम यादव, नारायण यादव ,टिकेश्वर यादव सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

आपकी आवाज सीधे प्रशासन तक – अध्यक्ष करेंगे त्वरित कार्रवाई

* अध्यक्ष योगेश निक्की भाले की अनोखी पहल: पाटन नगरवासियों के लिए नई सुविधा, सुझाव और शिकायतों के लिए पेटी शुरू... * अब आपकी आवाज...

झीट में धूमधाम से मनाया भाजपा का स्थापना दिवस, बांटे मिठाई

* झीट भाजपा स्थापना दिवस पर बूथ स्तर तक कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, पूजा-अर्चना कर बांटे मिठाई, दी शुभकामनाएं: संगठन की मजबूती का...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है