तृष्टि बिजौरा का हुआ नवोदय विद्यालय में चयन सेल्फ स्टडी से की कामयाबी हासिल

पाटन 9 अप्रैल : ग्राम– दैमार ( शिवपार्क कॉलोनी अमलेश्वर ) निवासी ललित कुमार बिजौरा (शिक्षक ) की सुपुत्री कु. तृष्टि बिजौरा का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय बोरई (दुर्ग) में हुआ है । तृष्टि बिजौरा के पिता ललित कुमार बिजौरा एवम माता श्रीमती अदिती बिजौरा दोनों शिक्षक हैं तथा तृष्टि बिजौरा घर में ही सेल्फ स्टडी करते हुए यह सफलता हासिल की है । वे प्रारम्भ से ही मेघावी छात्रा है तथा नर्सरी से लेकर कक्षा पांचवीं तक पूरे कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त की है । तृष्टि बिजौरा का कहना है कि लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करने से सफलता अवश्य मिलती है ।

उन्होंने समय सारिणी निर्धारित कर पढ़ाई की और यह सफलता प्राप्त की है, तृष्टि बिजौरा ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मम्मी श्रीमती अदिती बिजौरा , पापाजी ललित कुमार बिजौरा , भैया दिव्यांश बिजौरा सहित अपने शिक्षक– शिक्षिकाओं को दिया है । नवोदय विद्यालय में चयन होने पर राधेश्याम बिजौरा , विमला देवी बिजौरा , ललित कुमार बिजौरा , श्रीमती अदिती बिजौरा , लक्ष्मीनारायण , विनोद , प्रमोद , प्रकाश , प्रदीप , गोलू , देवेंद्र वर्मा , बीरेंद्र , सहित शिक्षक– शिक्षिकाओं ने बधाई दिया है ।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

संगत का प्रभाव (गरीब गोपाल के तीन बेटे) – राजेंद्र मारकण्डेय

संगत का प्रभाव - (लेख) राजेंद्र मारकण्डेय गरीब गोपाल के तीन बेटे थे। खेती किसानी और मजदूरी करते हुए गांव के सरकारी स्कूल में तीनों बच्चों...

सेवा संकल्प अभियान के तहत जमराव में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित

पाटन। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत जमराव के आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है