तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय नाचा गम्मत महोत्सव का आगाज आज से निकुम में

Advertisement

अंडा 18 मई : दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत तीन दिवसीय 17,18,19 मई को को स्व रामचंद देशमुख प्रदेश स्तरीय नाचा गम्मत महोत्सव कार्यक्रम स्थल ग्राम निकुम पुरानी बस्ती जिला दुर्ग में लोककला के संरक्षण, संवर्धन व प्रदर्शन के उद्देश्य से आयोजित नाचा महोत्सव शुभारंभ किया गया। जिसका उद्घाटन आज पूर्व विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू के मुख्य अतिथ्य में हुआ। अध्यक्षता रिसाली निगम के महापौर शशि सिंन्हा , कांग्रेस नेता बंटी हरमुख, तारा शर्मा, बाबूलाल देशमुख, सरपंच मुक्ति सुधाकर कि उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नाचा गम्मत के शीर्ष कलाकार स्व. दाऊ रामचंद्र देशमुख, स्व. खुमान लाल साव, स्व. मदन मंदराजी, स्व. बाबु दास बोडेला, स्व. झुमुकदास बघेल, नियईक दास मानिकपुरी के तैलचित्रो पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ी भाषा में अपनी बहुमूल्य संस्कृति को समेटे हुए हमारी धरोहर है। नाचा गम्मत, जिसमें हमारे क्षेत्र के प्रसिद्घ कलाकारों के द्वारा अपनी हास्य अदाकारी, उनके भावपक्ष, नाचा पार्टी का उद्देश्य हमारे मानव समाज में निहित विभिन्न बुराइयों के प्रति लड़ने) के लिए, आगे आने के लिए प्रोत्साहित करती है। यह सिर्फ मनोरंजन का साधन ना होकर हमारी संस्कृति के साथ साथ समाज में विभिन्न बुराइयों के ऊपर कटाक्ष करने का माध्यम है। आगे कहा कि नाचा गम्मत धरोहर को सहेजने के लिए, हमारी आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए हमारे युवा वर्ग आज परस्पर सामने आकर ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करा रहे हैं, जो निश्चित ही हमारे आने वाले भविष्य के लिए बहुत अच्छा साबित होगा।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

शक्ति केंद्र झीट-महुदा में मानस संगोष्ठी

* शक्ति केंद्र झीट-महुदा में मानस संगोष्ठी का आयोजन, ज्ञान-भक्ति और संस्कारों का दिया संदेश; श्रीराम चरित मानस के आदर्शों पर हुआ मंथन... झीट-महुदा। शक्ति...

जमराव के दो पहलवानों ने संभाग स्तरीय कुश्ती में जीते स्वर्ण पदक, राज्य स्तर पर चयन

* जमराव के दो पहलवानों ने संभाग स्तरीय कुश्ती में जीते स्वर्ण पदक, राज्य स्तर पर चयन... * संभागीय कुश्ती में जमराव का जलवा, लोकनाथ...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है