ग्रामीण साहू समाज कौही में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का हुआ चयन

Advertisement

ग्रामीण साहू समाज कौही में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का हुआ चयन, योगेश्वर साहू बने अध्यक्ष… 

कौही- रानीतराई:  21 सितंबर 2025 रविवार को ग्रामीण साहू समाज कौही द्वारा  एक महत्वपूर्ण आमसभा आयोजित कर संगठन की नई कार्यकारिणी का निर्वाचन संपन्न किया गया। इस चुनाव में सर्वसम्मति से समाज के प्रमुख पदाधिकारियों का चयन किया गया।

 फेसबुक से जुड़े 

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में श्री योगेश्वर साहू को अध्यक्ष, पुरुषोत्तम साहू को उपाध्यक्ष, तथा श्रीमती शांति बाई साहू को महिला उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया। इसके अलावा उकेश साहू को सचिव और पंचराम साहू को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस निर्वाचन प्रक्रिया में तेलीगुड़ा परिक्षेत्र के चुनाव प्रभारी के रूप में अधिकारी अमित हिरवानी एवं दुलेश्वर साहू की उपस्थिति रही। आयोजन में ग्रामीण साहू समाज के सभी सदस्यों ने भाग लिया और लोकतांत्रिक तरीके से नए नेतृत्व का स्वागत किया।

यह आयोजन समाज के पूर्व अध्यक्ष श्री कामता प्रसाद साहू के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। समाज के सभी सदस्यों ने नवचयनित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और संगठन की प्रगति के लिए सहयोग का आश्वासन दिया।

ग्राम सावनी के प्रतिनिधिमंडल ने की कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से सौजन्य भेंट

* कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से ग्राम सावनी के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात... * सावनी के पंचायत प्रतिनिधियों ने रखी विकास कार्यों की मांग,...

पाटन में सुशासन तिहार का आयोजन, गर्भवती महिलाओं को बांटा पोषण आहार

* पाटन में सुशासन तिहार का आयोजन, 27 विभागों ने सुनी जनता की समस्याएं... * अध्यक्ष योगेश निक्की भाले और सीएमओ हेमंत वर्मा ने जनता...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है