बेटी ने माता को मुखाग्नि देकर समाज परिवार के लिए एक आदर्श स्थापित किया

सेलूद 20 नवंबर :  पाटन ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम घुघुवा(क) में नाई समाज का एक परिवार निवास करता है, उक्त परिवार में कोई पुत्र नहीं है, सिर्फ तीन पुत्रियाँ ही मात्र है लेकिन इन बेटियों ने सिद्ध कर दिया की बेटियां भी बेटों के बराबर ही होती हैं, दरअसल ग्राम घुघुवा(क) में मार्डन टेलर के नाम से प्रसिद्ध प्रह्लाद कौशिक उर्फ़ भोला की अस्वस्थता के कारण कुछ समय पहले ही देहावसान हो चूका है, परिवार में माता सरस्वती कौशिक और तीन बेटियाँ ही थी, माता ने परिवार चलाने के लिए मितानिन दीदी का काम किया और बेटियों ने पुरुष विहीन परिवार को जिम्मेदार बेटा के सामान संभाला परन्तु नियति को कुछ और ही मंजूर था दुर्भाग्यवश माता सरस्वती कौशिक का भी लंबी अस्वस्थता के चलते आकस्मिक देहावसान हो गया।

परिवार समाज में अंतिम संस्कार के समय बेटे के द्वारा मुखाग्नि देने का रिवाज है परन्तु परिवार में बेटा नहीं होने के कारण स्व. सरस्वती कौशिक की बड़ी बेटी रानू उर्फ़ टेशू कौशिक ने यह रिवाज निभाते हुए अपनी माता को मुखाग्नि देकर समाज परिवार के लिए एक आदर्श स्थापित किया, उपरोक्त कार्य में परिवार, सभी रिश्तेदार और स्थानीय नाई समाज ने बिटिया रानू उर्फ़ टेशू कौशिक को पूर्ण सहयोग प्रदान किया, समाज ने कहा इस बेटी ने सिद्ध कर दिया कि परिवार में सभी बेटी बेटे एक समान ही होते हैं, बेटा बेटी में कोई भी भेद नहीं किया जाना चाहिए।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

राज्य स्थापना दिवस पर पाटन में मनाया जश्न

पाटन । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नगर पंचायत पाटन में छत्तीसगढ़ महतारी के प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर व फटाके फोड़कर एवं...

सुरहुत्ती के दीया- मंडल बबा अऊ मंडलीन दाई

सुरहुत्ती के दीया- मंडल बबा अऊ मंडलीन दाई (राजेंद्र मारकण्डे- रचनाकार) आज सुरहुत्ती तिहार हरे। सबो डाहर फटाका के शोर अऊ दीया बाती के उजियारा...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है