शासकीय कार्यालय क्षेत्र के 100 मीटर की परिधि को शांत परिक्षेत्र (जोंस ऑफ साइलेंस) घोषित किया है

शांत परिक्षेत्र के 100 मीटर दूरी तक तेज ध्वनि प्रतिबंधित

दुर्ग, 05 दिसंबर 2023/ माननीय उच्च न्यायालय, छत्तीसगढ़ बिलासपुर द्वारा पारित अन्तरिम आदेश के परिपालन में शिक्षण संस्थाओं की शैक्षणिक गतिविधियां, वृद्धजनों, निःशक्तजनों, बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य तथा लोक शांति को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने कोलाहल अधिनियम-1985 की धारा 18 तथा ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) नियम, 2000 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला दुर्ग की सीमा के अंतर्गत समस्त शासकीय, अशासकीय हॉस्पिटल, समस्त शासकीय, अशासकीय शैक्षणिक संस्थान, जिला एवं सत्र न्यायालय तथा अन्य न्यायालय, धार्मिक संस्थाओं व समस्त शासकीय कार्यालय क्षेत्र के 100 मीटर की परिधि को शांत परिक्षेत्र (जोंस ऑफ साइलेंस) घोषित किया है। द नॉइज पॉल्युशन रूल्स, 2000 के नियम 3(1) एवं 4(1) के तहत परिवेशीय ध्वनि पैमाने की सीमा दिन (सुबह 6 बजे से 10 बजे तक) एवं रात (रात्रि 10 बजे से 6 बजे तक) हेतु पृथक-पृथक एरिया निर्धारित किया गया है। जिसके अनुसार औद्योगिक क्षेत्र हेतु दिन के समय के लिए 75 डीबी एवं रात के समय के लिए 70 डीबी सीमा निर्धारित की गई है। इसी प्रकार वाणिज्यिक क्षेत्र हेतु दिन के समय के लिए 65 डीबी एवं रात के समय के लिए 55 डीबी, आवासीय क्षेत्र हेतु दिन के समय के लिए 55 डीबी एवं रात के समय के लिए 45 डीबी एवं शांत परिक्षेत्र हेतु दिन के समय के लिए 50 डीबी एवं रात के समय के लिए 40 डीबी सीमा निर्धारित किया गया है। आदेशानुसार शांति परिक्षेत्र- अस्पताल, शिक्षण संस्थाएं, न्यायालय, धार्मिक संस्थाएं आदि के 100 मीटर दूरी तक पटाखे फोड़ना, प्रेशर हॉर्न या म्यूजिकल हॉर्न या अन्य किसी प्रकार के साउण्ड एम्प्लीफायर का उपयोग प्रतिबंधित है। जिला दण्डाधिकारी का आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है एवं आदेश का उल्लंघन अधिनियम की धारा 15 के अधीन दण्डनीय है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है