पाटन कालेज में प्रतिभा सम्मान समारोह मृदंग 2026 में प्रतिभावान छात्र छात्राये पुरसस्कृत

* पाटन कालेज में प्रतिभा सम्मान समारोह मृदंग 2026 में प्रतिभावान छात्र छात्राये पुरसस्कृत…
पाटन। शासकीय चंदूलाल चंद्राकार स्नातकोत्तर महाविद्यालय पाटन में प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा के मार्गदर्शन में नव ऊर्जा एवं प्रतिभाओं के प्रोत्साहन हेतु प्रतिभा सम्मान समारोह मृदंग 2026 का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय विजय बघेल जी सांसद दुर्ग लोकसभा, माननीय भूपेश बघेल जी पूर्व मुख्यमंत्री छग शासन एवं विधायक पाटन विधानसभा, कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. नंदा गुरवारा प्राचार्य शासकीय चंदूलाल चंद्राकर कला एवं विज्ञान महाविद्यालय पाटन, अति विशिष्ट अतिथि जितेंद्र वर्मा प्रदेश मंत्री भाजपा, दिलीप साहू जिला महामंत्री भाजपा दुर्ग, योगेश निक्की भाले जी अध्यक्ष नगर पंचायत पाटन एवं जन भागीदारी प्रबंधन समिति पाटन कालेज, विशेष अतिथि रानी केशव बंछोर भाजपा मंडल अध्यक्ष पाटन, डॉ श्रीमती अनुपमा आस्थाना क्षेत्रीय अपर संचालक दुर्ग संभाग रहे।

पाटन कालेज में मृदंग 2026 का आगाज महाविद्यालय प्रागण में दुर्ग लोकसभा के यशस्वी सांसद विजय बघेल जी के मुख्य आतिथ्य, प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा के मार्गदर्शन में माँ सरस्वती और छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र का माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर माननीय अतिथियों द्वारा वार्षिकोत्सव मृदंग 2026 का विधिवत शुभारम्भ किया गया।

 फेसबुक से जुड़े 

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर आगंतुक मेहमानों का स्वागत किया गया। प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए पाटन महाविद्यालय की शैक्षणिक, खेल, राष्ट्रीय सेवा योजना, रेड क्रास, की उपलब्धियों से अवगत कराते हुए महविद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए मांग पत्र का वाचन किया।

प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा ने कहा की राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत स्कील डिप्लोपमेंट के लिए महाविद्यालय मे लगातार कार्यशाला का आयोजन वर्ष भर किया गया जिसमे टूटी फ्रूटी कतरी बनाना, बांस से कलाकृति बनाना, मशरूम उत्पादन, स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यशाला आदि का आयोजन किया गया।

वही विद्यार्थियों की प्रतिभा को उभारने के लिए समय समय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत पाटन एवं जनभागीदारी अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने कहा की लक्ष्य स्पष्ट हो तो सिमित संसाधन मे भी प्रतिभा उभरकर सामने आती है और यही साबित किया हमारे पाटन महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने जिन्होंने लगातार मेहनत करके खेल, शिक्षा आदि क्षेत्रो मे उपलब्धि प्राप्त किये है. महाविद्यालय की समस्याओं को लगातार हल किया जा रहा है और भविष्य मे हमारी टीम इस पर विशेष प्रयास करेगी।मुख्य अतिथि माननीय विजय बघेल सांसद दुर्ग लोकसभा ने अपने उद्बोधन मे महाविद्यालय उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा की विद्यार्थियों द्वारा बांस से बनाये कृति ये मोदी सरकार द्वारा लागू राष्ट्रीय शिक्षा नीति के लक्ष्य को पूरा कर रहे है जल्दी ही युवा साथियो के जोश जज्बे से विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत बन जायेंगे।

वही प्रावींण्य सूची मे स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, संकाय टॉपर्स, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और वार्षिक खेल सांस्कृतिक, साहित्यिक प्रतियोगिता के विजेताओं को बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किया। अतिथियों के इस पल को यादगार बनाये रखने के लिए महाविद्यालय प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

पुरस्कार प्राप्त होने वाले प्रतिभावान छात्र छात्राओं में महाविद्यालय के मेधावी छात्रों के नाम जिन्होंने विश्वविद्यालय मैं मेरिट स्थान प्राप्त किया है कु तारिणी साहू प्रथम स्थान, कु पूजा साहू द्वितीय स्थान, कु पायल पंचम स्थान, उमाशंकर सप्ताम स्थान सभी समाजकार्य विभाग, कु प्रियंका वर्मा एम. एस . सी गणित, चतुर्थ स्थान, कु.निधि वर्मा वाणिज्य अष्टम स्थान इन सभी मेधावी विद्यार्थियों को नगद राशि एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

दानदाताओं के माध्यम से प्रतिभा सम्मान के आधार पर फैकल्टी टॉपर विज्ञान संकाय (स्व . योगेश कौशिक स्मृति सम्मान)-
कु.तारिणी यादव , बी.एस.सी .भाग 3, वाणिज्य संकाय ( श्री हेमंत देवांगन प्रदत्त सम्मान) कु. दीक्षा शर्मा , बी.कॉम .भाग 3, कला संकाय (श्री भास्कर सावर्णी प्रदत्त सम्मान) कु. विद्या बी.ए भाग -3, स्नातकोत्तर स्तर पर ( राजनीतीविज्ञान विभाग ) डॉ अरविंद शुक्ला प्रदत्त सम्मान, श्रीमती हिना देवांगन, उत्कृष्ट खिलाडी सम्मान (डॉ दिनेश नामदेव प्रदत्त सम्मान), कु. मौसमी निर्मलकर बी. ए तृतीयसेमेस्टर महिला वेटलिफ्ट को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की सूची कु. मौसमी निर्मलकर बी.ए (तृतीय सेमेस्टर), कु. शिवानी निषाद, बी.एस.सी (तृतीय सेमेस्टर) विश्व विद्यालय स्तर पर प्रतिनिधित्व, कु तनुजा बी. एस .सी (प्रथम सेमेस्टर ) वेट लिफ्टिंग,
जयदीप बी.ए.प्रथम सेमेस्टर वेट लिफ्टिंग, कन्हैया बी.कॉम (प्रथम सेमेस्टर) वेट लिफ्टिंग,कु आरती ठाकुर कक्षा एम.ए (समाजशास्त्र) चतुर्थ सेमेस्टर (महिला कबड्डी टीम) कु लोकेश्वरी कक्षा एम.ए (द्वितीय सेमेस्टर राजनीति विज्ञान) हैंड वॉल महिला।

सभी खिलड़ियों को क्रीड़ा विभाग द्वारा प्रतीक चिन्ह, प्रमाण पत्र एवं ट्रैक शूट प्रदान कर सम्मानित किया गया।इसके अतिरिक्त वार्षिक खेल स्पर्धाओ, स्लो सायकल रेस, गोली चम्मच दौड़, कुर्सी दौड़, रस्सा कसी खींच प्रतियोगिता, सुई धागा दौड़, फुगड़ी और वार्षिक साहित्यिक सांस्कृतिक स्पर्धाओ मे निबंध लेखन, वाद विवाद, तात्कालिक भाषण, रंगोली, मेहंदी, सलाद सजाओ, छत्तीसगढ़ी व्यंजन, पारंपरिक वेशभूषा स्पर्धाओ के विजेतााओं उपविजेताओं को प्रमाण पत्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा द्वारा पुरस्कृत किया गया। मंचीय कार्यक्रम के पश्चात् कर्मा, ददरिया, पंथी, छत्तीसगढ़ी, हिंदी रिमिक्स गानों में छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ साधना राहटगावकर, डॉ गौरव शर्मा ने और आभार प्रदर्शन बी एम. साहू ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त अधिकारी कर्मचारी, रेड क्रास के सदस्य, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक, पत्रकारगण, पालकगण, गणमान्य नागरिक, पुलिस प्रशासन और बडी संख्या में महाविद्यालय के छात्र छात्राये उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत संकल्प का बजट ऐतिहासिक – योगेश निक्की भाले

* मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत संकल्प का बजट ऐतिहासिक – योगेश निक्की भाले... दुर्ग/पाटन: छत्तीसगढ़ के...

महाशिवरात्रि पर खेल का संगम, रवि सिंगौर ने किया शुभारंभ: अमलीडीह में क्रिकेट का रोमांच

* सरपंच रवि सिंगौर ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ, खेल भावना का दिखा उत्साह... * महाशिवरात्रि पर खेल का संगम, अमलीडीह में क्रिकेट का रोमांच,...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है