राज्य नोडल अधिकारी उपायुक्त श्री आर के. शर्मा ने किया महात्मा गांधी नरेगा के निर्माण कार्याे का निरीक्षण

पाटन 20 नवम्बर / राज्य नोडल अधिकारी उपायुक्त श्री आर.के.शर्मा ने विगत दिवस दुर्ग जिले का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने विकासखण्ड पाटन में मनरेगा के निर्माण कार्याे का निरीक्षण किया गया।

भ्रमण के दौरान उप आयुक्त द्वारा विकासखण्ड पाटन के निर्माण कार्य और ग्राम पंचायत मोतीपुर आंगनबाड़ी भवन एवं सोक पीट निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया। उन्होंने आंगनबाडी केन्द्र में उपस्थित बच्चों से बात की। इस पर तकनीकी सहायक ने बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्र जर्जर होने के कारण आंगनबाड़ी बनाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री आवास का निर्माण कर रहे हितग्राही से भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास निर्माण के लिए 90 दिवस की मजदूरी प्राप्त हुई। आवास में दो रूम एक किचन का निर्माण किया गया है। हितग्राही ने बताया कि वह पहले कच्चे मकान में रहता था अब आवास मिल जाने से उनका परिवार एक पक्के छत के नीचे जीवन यापन करेगा। वही उन्होंने ग्राम पंचायत तेलीगुण्डरा में तालाब के किनारे वृक्षों को सुरक्षित किए गए अमृत सरोवर निर्माण की सराहना की।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

ग्राम पंचायत भवन में मनरेगा के तहत पंजी के संधारण व दस्तावेज की जांच की गई। इस पर रोजगार सहायक को संधारित पंजी को अद्यतन करने के निर्देश दिए गए।
ग्राम पंचायत तेलीगुण्डरा में 28 हितग्राही का आजीविका हेतु प्रोजेक्ट उन्नति के तहत हितग्राहियों को आचार आगबत्ती, फिनाईल, निरमा, साबुन बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान प्रशिक्षण में शामिल भुनेश्वरी वर्मा से चर्चा की गई। उन्होंने हितग्राहियों को प्रशिक्षण का लाभ लेकर आजीविका की गतिविधियों को आगे बढ़ाने को कहा। साथ ही उन्होंने गुजरा ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम पंचायत गुजरा के डबरी निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। साथ ही मनरेगा के तहत उचित मूल्य की दुकान, हाट सेग्रीगेशन यार्ड, बाजार चबूतरा निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया। उन्होंने गुणवत्तायुक्त निर्माण कार्यो की प्रंशासा की। भ्रमण के दौरान तकनीकी समन्वयक सहायक परियोजना अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी पाटन तकनीकी सहायक, रोजगार सहायक उपस्थिति थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

राज्य स्थापना दिवस पर पाटन में मनाया जश्न

पाटन । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नगर पंचायत पाटन में छत्तीसगढ़ महतारी के प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर व फटाके फोड़कर एवं...

सुरहुत्ती के दीया- मंडल बबा अऊ मंडलीन दाई

सुरहुत्ती के दीया- मंडल बबा अऊ मंडलीन दाई (राजेंद्र मारकण्डे- रचनाकार) आज सुरहुत्ती तिहार हरे। सबो डाहर फटाका के शोर अऊ दीया बाती के उजियारा...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है