कल होगा 23 लाख की लागत से बने सोनकर सामाजिक भवन का लोकार्पण

कुम्हारी 10 दिसंबर ,: कुम्हारी वार्ड क्रमांक 14 स्थित सोनकर सामाजिक भवन का लोकार्पण एवं अन्य विकास कार्यों का भूमि पूजन कार्यक्रम 11 दिसंबर दिन बुधवार को किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री विधायक पाटन भूपेश बघेल उपस्थित रहेंगे कार्यक्रम की तैयारी को समाज प्रमुख व सदस्यगण जोर सोर से जुड़ गए है।कार्यक्रम में 23 लाख की लागत से बने सामाजिक भवन का लोकार्पण एवं 5 लाख की लागत से शौचालय निर्माण का भूमि पूजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर नगर ही नही प्रदेश भर के सामाजिक सदस्यों में भारी उत्साह है।

कार्यक्रम को लेकर पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर ने बताया कि सोनकर समाज में सामाजिक गतिविधियों को लेकर लंबे समय से भवन की आवश्यकता को महसूस किया जा रहा था जो आज पूरा हो गया है। वहीं अन्य विकास कार्यों का भी भूमिपूजन किया जाएगा । लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर कुम्हारी सोनकर समाज राज अध्यक्ष महेश सोनकर ने भवन निर्माण को लेकर प्रदेश शासन, प्रशासन, विधायक, व जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि कुम्हारी सोनकर समाज कई वर्षों से संचालित समाज है। समाज ने प्रत्येक सामाजिक गतिविधियों को लेकर एकजुटता की मिशाल पेश की है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

त्रि-दिवसीय मानसगान में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, कल्पना साहू ने बताया श्रीराम को आदर्श जीवन का मार्गदर्शक

* ग्राम चुलगहन में मानसगान प्रतियोगिता के दूसरे दिन बोलीं कल्पना नारद साहू – श्रीराम का जीवन हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा, राम के...

अजमेर में छत्तीसगढ़ का परचम, लक्ष्मण साहू ने जीते तीन गोल्ड मेडल

* 7वीं नेशनल मास्टर एथलेटिक्स में अमलेश्वर के लक्ष्मण साहू का शानदार प्रदर्शन... * 50+ वर्ग में लक्ष्मण साहू का जलवा, तीनों दौड़ों में हासिल...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है