ब्लॉक में उत्कृष्ट अंक लेकर प्रथम स्थान लाने वाले बच्चों का कुर्मी समाज के राजप्रधान कर रहे है सम्मान

पाटन 14 मई :  छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा रायपुर द्वारा 10 वीं एवं 12 वीं की परिणाम घोषित किया गया है जिसमें कु .लवीना जांगड़े पिता अमरदास जांगड़े माता साधना जांगड़े बोरिद निवासी ने कक्षा 10 वी में 95.33% और निकिता आडिल 95% पिता डॉ गोविन्द राम दरबार मोखली ने शासकीय हाई स्कूल दरबार मोखली विकास खंड पाटन में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। गणित के शिक्षक राजेश्वरी सारवे के मदद से अपना स्थान बनाया है।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

आपको बता दे छत्तीसगढ़ क्षत्रिय मनवा कुर्मी समाज के पाटन राज प्रधान युगल किशोर आडिल द्वारा कुर्मी समाज के उत्कृष्ट अंक लेकर टॉपर बने एवं प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए उनके निवास स्थान पहुंचकर बधाई देकर उज्जवल भविष्य शुभकामनाएं प्रेषित कर रहे हैं।

वहीं श्री आडिल अन्य समाज के बच्चे जो उत्कृष्ट अंक लेकर अपने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किए है उन बच्चो को भी घर पहुंच कर बधाई प्रेषित कर रहे है। श्री आडिल से पाटन के गोठ रिपोर्टर करन साहू ने इस विषय में चर्चा किया तो उन्होनें ने जानकारी शेयर करते हुए कहा कि मेरा आज तक का जीवन काल छात्र संगठन से जुड़ कर कार्य करने का रहा है। मैं हमेशा छात्र छात्राओं के हित में कार्य किया हूं। अब मुझे कुर्मी समाज का पाटन राज प्रधान बनने का सौभाग्य मिला है तो मैं अपने समाज के बच्चो का तो सम्मान कर रहा हूं ।वही सर्व समाज के बच्चो का भी सम्मान करने का मुझे अवसर मिला ये मेरा सौभाग्य है।

मौके पर मोती बघेल,राकेश आडिल कसही सरपंच, वेदप्रकाश चंदेल, शंकर लाल बघेल, कुसमी जांगड़े दादा , वाशुदेव जांगड़े अगसिया जांगड़े ,राजू जांगड़े ,सरिता जांगड़े सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

पाटन में कल 20 अक्टूबर को भव्य आतिशबाजी के साथ मनाएंगे दशहरा महोत्सव

पाटन में भव्य दशहरा महोत्सव, भगवान श्रीराम की सेना के आगमन और रामलीला की प्रस्तुति रहेगी आकर्षण का केंद्र पाटन। नगर पंचायत पाटन में प्रतिवर्ष...

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है