प्रणव शर्मा ने महिला समूह द्वारा र्निमित हर्बल रंग की होली खेलने का अभियान शुरू किया

Advertisement

पाटन 13 मार्च। जनपद पंचायत पाटन के जनपद सदस्य ग्राम घुघुवा क निवासी समाजसेवी प्रणव शर्मा द्वारा होली के पावन पर्व के पहले अपने जनपद क्षेत्र के 7 गांव करसा, घुघुवा, राखी, रवेली, अमेरी, करगा व गभरा के में जाकर सरपंच, उप सरपंच, पंच, महिला स्व सहायता समूह, वरिष्ठ नागरिक, युवा एवं ग्रामवासियों के बीच महिला स्व सहायता समूह द्वारा प्राकृतिक रूप से निर्मित गुलाल जिसमे पलाश के फूल का नारंगी रंग, नीम के पत्तों का हरा रंग, हल्दी का पीला रंग, चुकंदर के रस का गुलाबी रंग आदि से निर्मित हर्बल गुलाल लेकर होली मिलन समारोह का आयोजन किया तथा सबसे अपील किया कि आने वाले समय में यह रंग उनके ही गांव में बनाया जाए और उन्हीं रंग से होली खेला जाए ताकि रसायन युक्त गुलाल का प्रयोग बंद हो जिसके कारण आंखों में जलन, सर में दर्द आदि भयंकर समस्याएं होती है, प्राकृतिक रंग गुलाल उपयोग कर शरीर में होने वाले नुकसान से बचे और हमारे गांव की महिलाओं को रोजगार मिले, वह सशक्त हो। उनके द्वारा निर्मित प्राकृतिक रंग से खेलने से कोई नुकसान नहीं होगा, उनकी आय बढ़ेगी और आने वाले समय में उनके द्वारा बनाया गया सामान प्रदेश में और देश में भी बिकेगा जिससे वह मुनाफा कमा सकेंगे। इस पहल से स्वदेशी योजना को भी फायदा मिलेगा, सेहत को भी नुकसान नही होगा, पर्यावरण को भी नुकसान नहीं होगा। इस पहल को लेकर के गांव की महिला समूह में बहुत उत्साह देखने मिला तथा इस वर्ष होली में भी वह इस रंग का प्रयोग करेंगे और अगले वर्ष से सबने यह ठाना है कि हम अपने हाथों के बने हुए गुलाल से होली खेलेंगे। उपरोक्त कार्यक्रम सभी सात गांव में आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित सभी ने एक दूसरे को हर्बल गुलाल लगाकर होली की बधाई दी एवं सभी द्वारा प्रणव शर्मा के इस पहल की सराहना की गई।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सांकरा में सुना “मन की बात” का 136वां एपिसोड

* ग्राम सांकरा के बूथ क्रमांक 71 में सुना गया प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ का 136वां एपिसोड... दुर्ग-अमलेश्वर ; ग्राम...

आईआईटी भिलाई में 600 नए छात्रों का स्वागत, डायरेक्टर बोले— ‘एडमिशन नहीं, सफलता की असली शुरुआत है’

* भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई के डायरेक्टर ने नए छात्रों से एकेडमिक एक्सीलेंस को सोशल इम्पैक्ट से जोड़ने का आग्रह किया... दुर्ग :  भारतीय प्रौद्योगिकी...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है