अम्लेश्वर पालिका चुनाव: बैठक के बाद बढ़ गई दावेदारों की संख्या, जल्द हो सकता है घोषणा, कल से शुरू होगा नामांकन

Advertisement

अम्लेश्वर 21 जनवरी : नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में आरक्षण के बाद दावेदारों ने अपनी अपनी दावेदारी पालिका अध्यक्ष पद के लिए और पार्षद के पद के लिए किया है। साथ ही अब पालिका चुनाव की अधिसूचना जारी होने के पश्चात पार्टी के पास उम्मीदवारों की सूची चली गई है। कांग्रेस और भाजपा के बड़े नेताओं ने बूथ स्तर पर बैठक ले लिया है।और उम्मीदवारों की लिस्ट अपने पास रख लिया है। कल से नामांकन दाखिल किया जाएगा।जल्द घोषित हो सकती है उम्मदीवारो की सूची। सत्ता पक्ष भाजपा की बात करें तो नगर पालिका अमलेश्वर के 18 वार्डों में लगभग 45 उम्मीदवारों से ज्यादा की संख्या जानकारी में आया है। स्वाभाविक है सत्ता पक्ष होने के कारण दावेदारों की संख्या बढ़ गई है। वहीं कांग्रेस की बात करें तो लगभग 35 उम्मीदवारों की संख्या बताई जा रही है। कई वार्डों में सिंगल नाम के भी चर्चा है। साथ ही पालिका अध्यक्ष के लिए भी दावेदारों की संख्या भाजपा में बढ़ गई है।

मिली जानकारी के अनुसार लगभग आठ लोगों ने अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी किया है। और अब इस 8 लोगों में किसका-किसका नाम है वह तो अब एक-दो दिन के अंदर पता चल ही जाएगा। साथ ही कांग्रेस में भी अध्यक्ष पद के लिए दावेदारों की संख्या बड़ी हुई है। अब 22 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी अब देखना यह है कि भाजपा और कांग्रेस के आलाकमान कब तक टिकटों की घोषणा करती है उम्मीदवारों की घोषणा करती है। अब चुनाव लड़ने वाले लोगों में उत्साह बढ़ाती हुई नजर आ रही है। आखिर किसको मिलेगी टिकट अब नगर के चौक चौराहा में चर्चा का विषय बना हुआ है। वही पालिका अध्यक्ष पद और पार्षद पद के लिए कई उम्मीदवार निर्दली भी ही सकते जिसकी भी चर्चा लोगो के बीच चल रहा है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

बघेरा की पिंकी यादव और “महतारी वंदन योजना”

* बघेरा के पिंकी यादव की "सफलता की कहानी"... * ’राहत की किश्त’ बनी महतारी वंदन योजना की राशि... दुर्ग:  छत्तीसगढ़ सरकार की ’महतारी वंदन योजना’...

मां कर्मा की 1010वीं जयंती व सामूहिक विवाह को लेकर साहू समाज की बैठक संपन्न, 25-26 अप्रैल को भरर में होगा आयोजन

* भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती व सामूहिक विवाह को लेकर साहू समाज की बैठक, 25-26 अप्रैल को भरर में होगा आयोजन... * भरर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है