अब लकड़ी छेना की चिंता छोड़ गैस का उपयोग हमेशा करना–हर्षा लोकमणी चंद्राकर

Advertisement

अम्लेश्वर: जनपद पंचायत पाटन अंर्तगत ग्राम झीट में प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना के अंर्तगत 67 परिवार पात्र हितग्राही को गैस वितरण किया गया जिस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमति हर्षा चंद्राकर सदस्य जिला पंचायत दुर्ग उपस्थित रही।

इस अवसर पर उपस्थित हर्षा चंद्राकर ने कहा कि आप सब को बहुत बधाई आप अब लकड़ी छेना की चिंता छोड़ गैस का उपयोग हमेशा करना, क्योकि आपकी चिंता आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी कर रहे है स्वच्छ ईंधन, बेहतर जीवन” के नारे के साथ केंद्र सरकार नें 1 मई 2016 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने नेतृत्व में एक सामाजिक कल्याण योजना प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की शुरूआत की है। यह योजना एक धुँआरहित ग्रामीण भारत की परिकल्पना करती है और लगभग 5 करोड़ परिवारों, विशेषकर गरीबी रेखा से नीचे रह रही महिलाओं को रियायती एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखती है। योजना से एलपीजी के उपयोग में वृद्धि होगी और स्वास्थ्य संबंधी विकार, वायु प्रदूषण एवं वनों की कटाई को कम करने में मदद मिलेगी।

 फेसबुक से जुड़े 

ज़िला पंचायत सदस्य श्रीमति हर्षा चंद्रकार सरपंच श्रीमति शशिकला सिन्हा, जनपद सदस्य अंशु रजक, उत्तर मंडल अध्यक्ष लोकमानी चंद्रकार, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कौशिक, युवा मोर्चा महामंत्री रूपेन्द(राजू )साहू, रविकान्त कौशिक, रमेश सेन, जुड़ावन पटेल, विवेक कौशिक, गिरवर पाल, जीवन साहू, अजय ठाकुर, संतोष साहू, यशवंत सिन्हा, राजेश्वर सिन्हा, लोमेश ठाकुर,पात्र हितग्राही डिंपल कौशिक, यशोदा कौशिक, लछमी कौशिक, पूर्णिमा पटेल, कला बाई साहू, भारती सिंगौर, पूजा साहू, कुसुम यादव, संजू यादव एवं अन्य उपस्थिति रही।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

प्रदेश की 69 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ- कल्पना नारद साहू

* अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त आज होगी जारी... * सीएम विष्णु देव साय बस्तर से महिलाओं के खातों में...

छग सहा शिक्षक फेडरेशन, पाटन द्वारा हर्षोल्लास से होली मिलन समारोह सम्पन्न

* छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन, ब्लॉक इकाई पाटन द्वारा होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न... पाटन : छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन, ब्लॉक इकाई पाटन...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है