आंगनबाड़ी केंद्र में सरपंच के द्वारा किया गया नौ कन्या भोज का आयोजन

रानीतराई 10 अक्टूबर : जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत करेला में नवीन आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 2 में पूजा अर्चना कर नन्हे मुन्ने बच्चों का प्रवेश करवाया गया। तत्पश्चात आंगनबाड़ी केंद्र में नौ कन्या भोज एवं अन्नप्राशन का कार्यक्रम रखा गया था। उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती लेखनी वर्मा उपस्थित हुई और अपने तरफ से अन्नप्राशन एवं नौ कन्या भोज का आयोजन किया गया। नौ कन्या का पूजन अर्चन कर भोजन खिलाकर नन्हे मुन्ने बच्चों को गिफ्ट फल एवं चॉकलेट देकर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर ममता साहू आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती आशा ठाकुर,श्रीमती दुर्गेश्वरी वर्मा ,सहायिका जानकी पटेल  सहित बड़ी संख्या में माताएं बच्चे उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

बच्चों के भविष्य संवारने, शिक्षकों के साथ पालकों का सहयोग अपरिहार्य हैं- राजेन्द्र मारकण्डे शिक्षादूत

गुण्डरदेही। शुक्रवार 16 अक्टूबर को दशहरा अवकाश के पहले पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला गुण्डरदेही में शिक्षक, पालक व विद्यार्थी बैठक का आयोजन किया...

अब वो हाथ कहां – राजेन्द्र मारकण्डे (शिक्षादूत)

अब वो हाथ कहां उंगली पकड़कर चलना सिखाएं, निंद में भी खाना खिलाएं। अब वो हाथ कहां। कलम पकड़ कर लिखना सिखाएं, खिलौने में चाबी भर जाएं। अब वो हाथ...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है