तहसील साहू संघ पाटन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष लालेश्वर साहू नें की अपने कार्यकारिणी की घोषणा, अनिल साहू बने मीडिया प्रभारी…
पाटन : तहसील साहू संघ पाटन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री लालेश्वर साहू ने आज साहू सदन कार्यालय पाटन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपनी नई कार्यकारिणी टीम की घोषणा की। इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों, वरिष्ठ सदस्यों और समाज के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के वरिष्ठ जनों के आशीर्वाद से हुआ। नवनिर्मित अध्यक्ष श्री लालेश्वर साहू ने कहा कि यह मेरे लिए केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि समाज सेवा का एक बड़ा उत्तरदायित्व है। मैं समाज की एकता, मर्यादा और सम्मान को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करूंगा। उन्होंने आगे कहा कि संगठन का विस्तार शीघ्र ही और किया जाएगा ताकि समाज के हर वर्ग का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो सके।
संरक्षक श्री अश्वनी साहू ने सभी नवचयनित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह पद केवल एक पहचान नहीं, बल्कि समाज की व्यवस्था को सशक्त बनाने की जिम्मेदारी है। हमें अपने विचारों और कार्यों से समाज को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाना है।
कार्यक्रम का संचालन तहसील साहू संघ पाटन के महासचिव श्री महेंद्र कुमार साहू ने किया। अंत में जिला प्रतिनिधि श्री गंगादीन साहू ने उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की प्रगति के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा।
घोषित कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर वरिष्ठ सलाहकार, महिला प्रकोष्ठ, युवा प्रकोष्ठ, किसान, व्यापारी, चिकित्सा, कर्मचारी और न्याय प्रकोष्ठ के संयोजक एवं सचिवों को शामिल किया गया है। नई टीम को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है और सभी ने नवगठित समिति से समाज के सर्वांगीण विकास की अपेक्षा जताई।
तहसील साहू संघ पाटन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व कार्यकारिणी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सूची नीचे इस प्रकार से है:
श्री नंदलाल साहू वरिष्ठ संरक्षक पाहन्दा-अ
श्री अश्वनी साहू संरक्षक पतोरा
श्री पुरन लाल साहू वरिष्ठ सलाहकार भनसूली
श्री दिनेश साहू सलाहकार तेलीगुन्डरा
श्री अशोक साहू सलाहकार भनसूली
श्री मोरध्वज(मोनू) साहू सलाहकार अमलेश्वर डीह
श्री दिलीप साहू सलाहकार तेलीगुन्डरा
श्री सरजुराम साहू सलाहकार आगेसरा
श्री लालेश्वर साहू अध्यक्ष गातापार
दाऊ दिनेश साहू कार्यकारी अध्यक्ष तेलीगुन्डरा
श्री डुलेश्वर साहू उपाध्यक्ष मटंग
श्रीमती विमला साहू उपाध्यक्ष (महिला) सेलूद
श्री सुरेन्द्र कुमार साहू संगठन सचिव पाहन्दा अ
श्रीमती भुनेश्वरी साहू संगठन सचिव (महिला) कुम्हली
श्री महेन्द्र कुमार साहू महासचिव करसा
श्री नारद साहू कोषाध्यक्ष धमना
डॉ सुरेश कुमार साहू प्रचार सचिव बोदल
श्रीमती गीता साहू प्रचार सचिव (महिला) पतोरा
श्री दिलीप साहू सह सचिव चीचा
श्रीमती हेमलता साहू सह सचिव (महिला) बिजाभाठा
श्री गंगादीन साहू जिला प्रतिनिधि असोगा
श्री विनोद साहू अंकेक्षक भनसूली
अनिल कुमार साहू मीडिया प्रभारी पाटन
श्री रविशंकर साहू संयोजक न्याय प्रकोष्ठ पाहन्दा झा
श्री कल्याण साहू सह संयोजक न्याय प्रको अमलेश्वर डीह
श्री रोहित साहू सचिव न्याय प्रकोष्ठ झीठ
श्री डिजेन्द्र कुमार साहू संयोजक युवा प्रकोष्ठ झीठ
श्री मधुकांत साहू सह संयोजक युवा प्रको गुजरा
श्री योगेश साहू सचिव युवा प्रकोष्ठ फेकारी
श्रीमती कोमिन साहू संयोजक महिला प्रकोष्ठ आगेसरा
श्रीमती खेमलता साहू सह संयोजक महिला प्रको करसा
श्रीमती कालिन्दी साहू सचिव संयोजक महिला पाटन
श्री छन्नू लाल साहू संयोजक कर्मचारी प्रको गब्दी
श्री बिहारी लाल साहू सचिव कर्मचारी प्रको अरसनारा
डॉ रामनाथ साहू संयोजक चिकित्सा प्रको बिजाभाठा
डॉ प्यारेलाल साहू सह संयोजक चिकित्सा सेलूद
डॉ तामेश साहू सचिव चिकित्सा प्रको तरीघाट
श्री राजेन्द्र साहू संयोजक किसान प्रको पाहन्दा अ
श्री रमेश कुमार साहू सह संयोजक किसान अरसनारा
श्री धनेश्वर साहू सचिव किसान प्रको कुम्हली
श्री गुमान साहू संयोजक ब्यापारी प्रकोष्ठ असोगा
श्री मुकेश साहू सह संयोजक बोरेन्दा
श्री गैंद सिंग साहू विधि प्रकोष्ट गोडपेंड्री
श्री संजू साहू संयोजक संस्कृति प्रकोष्ठ अरमरीखुर्द
श्री हितेन्द्र कुमार साहू सह संयोजक परसाही
श्री अनिल साहू कार्यालय सचिव पाटन
श्री बीरेन्द्र साहू संयुक्त सचिव तेलीगुन्डरा
श्री शीतल साहू संयुक्त सचिव अरसनारा
श्री युगल साहू संयुक्त सचिव महुदा
श्री आनन्द चंदन संयुक्त सचिव कानाकोट
श्री रूपेंद्र साहू संयुक्त सचिव रिवागहन ।



