जगत जननी मां दुर्गा का हुआ महाआरती,रजत शर्मा सहित समिति के सदस्य रहे मौजूद

अम्लेश्वर 07 अक्तूबर :  सिध्दीविनायक  दुर्गा उत्सव समिति मोतीपुर के तत्वाधान में आज मां दुर्गा की महाआरती का आयोजन किया गया। जहां समिति के मुख्य आयोजक रजत शर्मा ने पाटन के गोठ रिपोर्टर करन साहू से जानकारी शेयर करते हुए कहा कि सिद्धि विनायक मां दुर्गा उत्सव समिति के तत्वाधान में आज मां दुर्गा के महाआरती किया गया जिसमे ग्राम पंचायत के महिला पुरुष बड़ी संख्या में उपस्थित हो कर कार्यक्रम को सफल बनाया।लगातार 9 दिनों तक माता की सेवा में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है 09 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गायक अमन बघेल का कार्यक्रम रखा गया है।

मोतीपुर चौक में स्थित दुर्गा पंडाल को भव्य रूप समिति के सदस्यों के सहयोग से किया गया है। ग्राम पंचायत मोतीपुर के युवा साथी मिलजुल कर मेरे साथ कंधा से कंधा मिलकर चल रहे हैं। जिससे यह बड़ा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग मिल रहा है। मां दुर्गा की मनमोहन मूर्ति स्थापित से लेकर के पूरे पंडाल के सजावट के लिए विशेष रूप से सहयोग हमारे सदस्यों के द्वारा किया गया है। जिससे मोतीपुर चौक में भव्यता के साथ पंडाल तैयार किया गया है। जिसे लोग दूर-दूर से देखने आ रहे हैं। लगातार आसपास के लोग पंडाल के आकर्षण को देखकर आपस में चर्चा कर रहे हैं।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

राज्य स्थापना दिवस पर पाटन में मनाया जश्न

पाटन । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नगर पंचायत पाटन में छत्तीसगढ़ महतारी के प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर व फटाके फोड़कर एवं...

सुरहुत्ती के दीया- मंडल बबा अऊ मंडलीन दाई

सुरहुत्ती के दीया- मंडल बबा अऊ मंडलीन दाई (राजेंद्र मारकण्डे- रचनाकार) आज सुरहुत्ती तिहार हरे। सबो डाहर फटाका के शोर अऊ दीया बाती के उजियारा...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है