महाकाली के दरबार में देवी भक्तों द्वारा मनोकामना जोत प्रज्वलित किया गया

Advertisement

रानीतराई 05 अक्टूबर : जनपद पंचायत पाटन क्षेत्र अंतर्गत आने वाले आदर्श ग्राम पंचायत कौही के खारू नदी तट पर स्थित मंदिर में महाकाली के दरबार में शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर देवी भक्तों के द्वारा 245 ज्योति कलश स्थापना किया गया है। आपको बता दें श्री महाकाली श्री हनुमान मंदिर परिषद के अध्यक्ष योगेश्वर साहू ने जानकारी शेयर करते हुए कहा कि इस बार महाकाली के दरबार में देवी भक्तों के द्वारा 245 मनोकामना जोत प्रज्वलित किया गया है। प्रतिदिन देवी जस गीत मंडली के द्वारा माता का बखान कर भजन कीर्तन किया जाता है 7 अक्टूबर को मां काली का पंचमी सिंगार किया जाएगा एवं 11 अक्टूबर को हवन पूजन का कार्यक्रम संपन्न होगा।

मां काली के दरबार में दूर-दूर से देवी भक्ति दर्शन करने आते हैं जिले भर के लोग पूरे 9 दिन तक माता के दर्शन करने आते हैं। और अपने मनोकामना पूर्ण करते हैं धमतरी और रायपुर जिला की सीमा से लगे ग्राम कौही धर्मिक स्थल है और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो रहा है। सिद्धिदात्री महाकाली के दरबार और स्वंभू भोलेनाथ महाकाल के दरबार दो बार सजता है। महाकाल का दरबार महाशिवरात्रि और सावन माह में सजाता है। वही महाकाली के दरबार दोनों नवरात्रि पर्व पर सजता है जहां दूर-दूर तक भक्त आकर दर्शन लाभ लेते हैं।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

शिवोम् विद्यापीठ स्कूल में विद्यार्थियों की यादगार विदाई

* शिवोम् स्नेह, सम्मान और यादों से सजी विद्यार्थियों की एक यादगार विदाई... अमलेश्वर: शिवोम् विद्यापीठ स्कूल, सांकरा में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के सम्मान...

पटेल समाज पाटन राज का भव्य होली मिलन समारोह, 54 ग्रामों की सहभागिता

* पटेल धर्मशाला पाटन में मां शाकम्भरी पूजन से शुरू हुआ पटेल समाज का होली उत्सव, युवाओं को मिला करियर मार्गदर्शन... * पाटन में पटेल...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है